Posts

Showing posts with the label आयुर्वेद आहार सहजन

आयुर्वेद स्वास्थ्यवर्धक आहार : सहजन दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है- सहजन (मुनगा) जड़ से लेकर फूल, पत्ती, फल्ली, तना, गोंद हर चीज होती है उपयोगी होती

Image
  आयुर्वेद स्वास्थ्यवर्धक आहार : सहजन दुनिया का सबसे ताकतवर पोषण पूरक आहार है- सहजन (मुनगा) जड़ से लेकर फूल, पत्ती, फल्ली, तना, गोंद हर चीज होती है उपयोगी   जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट                                       सहजन आयुर्वेद आहार पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 अप्रैल, 2021 ) । आयुर्वेद में सहजन से तीन सौ रोगों का उपचार संभव है। सहजन के पौष्टिक गुणों की तुलना : विटामिन सी- संतरे से सात गुना अधिक। विटामिन ए- गाजर से चार गुना अधिक। कैलशियम- दूध से चार गुना अधिक। पोटेशियम- केले से तीन गुना अधिक। प्रोटीन- दही की तुलना में तीन गुना अधिक।     स्वास्थ्य के हिसाब से इसकी फली, हरी और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी-काम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में पाई जाते हैं। इनका सेवन कर कई बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है, इसका बॉटेनिकल नाम ' मोरिगा ओलिफेरा ' है। हिंदी में इसे सहजना, सुजना, सेंजन और मुनगा नाम से भी जानते हैं, जो लोग इसके बारे में जानते हैं, वे इसका सेवन जरूर करते हैं।