राजनीति में जाने के लिए कुंडली में राजनीतिक सफलता का योग होना अनिवार्य है : पंकज झा शास्त्री
राजनीति में जाने के लिए कुंडली में राजनीतिक सफलता का योग होना अनिवार्य है : पंकज झा शास्त्री सभी राजनेता राजनीति में सफल हो यह कोई जरुरी नही है, ऐसे में राजनिति में प्रवेश करने से पहले अपने जन्म कुंडली का अध्यन करना जरुरी है : पंकज झा शास्त्री जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट अध्यात्म विचार/ज्योतिष विचार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 अगस्त,2021)। राजनीति में जाने के लिए कुंडली में राजनीतिक सफलता का योग होना अनिवार्य है। इसके लिए कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता और योग को देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से दशम भाव को राज्य सत्ता का स्थान कहा जाता है और इसी स्थान से राजयोग की विशिष्ट जानकारी भी ज्ञात की जा सकती है। ‘राजनीति’ दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है, एक ऐसा शासक जिसकी नीतियां व राजनैतिक गतिविधियां इतनी परिपक्व व सुदृढ़ हों, जिसके आधार पर वह अपनी जनता का प्रिय शासक बन सके और अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करता हुआ उन्नति की चरम सीमा पर पर पहुंचे। राजनीति का मुख्य कारक ग्रह कूटनीतिज्ञ ‘राहु’’ है, जो सर्प योग के लिये तो जिम्मेदार है