Posts

Showing posts with the label मतद

दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2020 के नामांकन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी हुई सम्पन्न

Image
  दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2020 के नामांकन हेतु सभी प्रशासनिक तैयारी हुई सम्पन्न             तुफैल अहमद, ब्यूरो चीफ (जनक्रान्ति न्यूज़ दलसिंहसराय/समस्तीपुर)        विधानसभा चुनाव की तैयारी पुरी सजावट के साथ   दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 09 अक्टूबर 2020)।। दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महोदय समस्तीपुर श्री शशांक शुभंकर के दिशानिर्देश में आज शुक्रवार 09.10.2020 ई0 से विधानसभा चुनाव 2020 के नामांकन दाखिल करने से सम्बंधित सारी प्रशासनिक तैयारी कल यानि गुरुवार को ही पूरी कर ली गई थी। आज से उजियारपुर विधानसभा व विभूतिपुर विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। वहीं नामांकन को लेकर शान्ति व्यवस्था बहाल रखने हेतु पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु अलग अलग निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महोदय द्वारा उजियारपुर विधानसभ