Posts

Showing posts with the label जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय

बिहार के 19 वर्षीय रितिक का कमाल,अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त कर बिहार को किया गौरवान्वित...

Image
  बिहार के 19 वर्षीय रितिक का कमाल,अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से 2.5 करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त कर बिहार को किया गौरवान्वित... जनक्रान्ति कार्यालय से स्टेट ब्यूरो हेड पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट                                              छात्र रितिक   पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 15 दिसम्बर, 2020 ) ।  बिहार के 19 वर्षीय हाई स्कूल स्नातक रितिक राज ने अमेरिका के वाशिंगटन स्थित जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से 2.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति हासिल की है। पटना के गोला रोड निवासी रितिक राज बिक्रम में महमदपुर गाँव से हैं और अपने पूरे परिवार से कॉलेज जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की पढाई के लिए लगातार शीर्ष स्थान पर रहा है। रितिक राज अंतर्राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल के मदद से यह हासिल की। डेक्सटेरिटी ग्लोबल मूलतः शिक्षा और नेतृत्व(लीडरशिप) के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित संगठन है जिसकी स्थापना बिहार के सामजिक उद्यमी शरद सागर