Posts

Showing posts with the label आर.एस. एस. अनुसांगिक संगठन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठनों को भारत केंद्रित व्यवहार से ही समझा जा सकता है : अवनीश त्यागी

Image
  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठनों को भारत केंद्रित व्यवहार से ही समझा जा सकता है : अवनीश त्यागी जनक्रांति कार्यालय  भारत केंद्रित मूल व्यवहार ही संघ का विचार है, यही भारतीय संस्कृति है, जिसे हम हिंदू राष्ट्र के दर्शन के रूप में भी समझ सकते हैं! मेरठ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 जुलाई,2021)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत केंद्रित व्यवहार की समझ रखकर ही समझा जा सकता है। भारत केंद्रित मूल व्यवहार ही संघ का विचार है, यही भारतीय संस्कृति है, जिसे हम हिंदू राष्ट्र के दर्शन के रूप में भी समझ सकते हैं। एक छोटी सी घटना समानता और व्यवहार को दर्शाती है। यह घटना उस समय की है, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक श्री बालासाहब देवरसजी ने अपने स्वास्थ्य कारणों से सरसंघचालक पद का दायित्व प्रो. रज्जू भैया को सौंप दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विश्वभर में हो रही चर्चा पर जिज्ञासा वश एक रूसी कम्युनिष्ट पत्रकार बिल्टिज भारत आए। उनकी जिज्ञासाओं के प्रश्न रहे थे, कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्या है.? कैसे काम करता है.? उद्देश्य