Posts

Showing posts with the label ई श्रम पोर्टल निबंधन

असंगठित कामगारों का ई श्रम पोर्टल निबंधन करने को लेकर श्रमायुक्त ने दिया विशेष अभियान चलाने का दिशा निर्देश

Image
  असंगठित कामगारों का ई श्रम पोर्टल निबंधन करने को लेकर श्रमायुक्त ने दिया विशेष अभियान चलाने का दिशा निर्देश  जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 15 सितंबर, 2021 ) ।  बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग श्रम अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मिली जानकारी मुताबिक बताया जाता है कि असंगठित कामगारों का ई श्रम पोर्टल पर श्रमायुक्त बिहार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में श्रम अधीक्षक को ई पोर्टल पर असंगठित कामगारों के निबंधन हेतु दिनांक 17 सितंबर 2021 से आगामी एक माह तक निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है । इस स्तर से निर्देशित के आलोक में CSC के जिला प्रबंधक को कहा गया है कि समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंडों के CSC संचालकों को अपने स्तर से निर्देशित करें एवं अधिक से अधिक असंगठित कामगारों का ई पोर्टल पर निबंधन करना सुनिश्चित करें एवं श्रम प्रर्वतन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने प्रखंडों में CSC संचालकों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा असंगठित कामगारों का ई श्रम पोर्टल पर निबंधन