बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा महिषी बांध, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का प्रभारी मंत्री ने किया भ्रमण
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा महिषी बांध, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का प्रभारी मंत्री ने किया भ्रमण जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट बाढ़ राहत केन्द्र का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री समस्तीपुर समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 सितंबर, 2021 )। जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय समस्तीपुर के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति सं० :02 दिनांक 14 सितंबर 2021 के माध्यम से मिली जानकारी मुताबिक बताया जाता है की माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री समस्तीपुर के द्वारा सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों यथा महिषी बांध वार्ड नंबर 09, रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बाढ़ राहत शरण स्थलों का भ्रमण किया गया। बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों से मिलकर माननीय मंत्री जी ने वास्तु-स्थिति का जायजा लिया। शरण स्थल पर मेडिकल कैंप एवं कॉविड कैंप का उन्होंने सराहना की। विद्यापति नगर प्रखंड के शेरपुर ढेपुरा स्थित हाई स्कूल में आवासित बाढ़ आपदा से प्रभावितों स