Posts

Showing posts with the label सूर्य पूजा का महत्व

श्रावण मास विशेष : .. सावन के रविवार को सूर्यदेव की आराधना की जाए तो उसका भी विशेष महत्व होता है : पंकज झा शास्त्री.. सावन में सूर्य की पूजा का विषेश महत्व✍️

Image
  श्रावण मास विशेष : .. सावन के रविवार को सूर्यदेव की आराधना की जाए तो उसका भी विशेष महत्व होता है : पंकज झा शास्त्री..        सावन में सूर्य की पूजा का विषेश महत्व✍️ जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट                                         ऊं सुर्याय नमो नमः अध्यात्म डेस्क/दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 08 अगस्त, 2021 ) । मान्यता है कि अगर सावन के रविवार को सूर्यदेव की आराधना की जाए तो उसका भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में भोलेनाथ और माता पार्वती के साथ रविवार के दिन आराध्य देव सूर्य की भी पूजा करनी चाहिए। इस दिन भोलेनाथ के साथ-साथ सूर्यदेव को भी जल चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार, अगर सूर्य की आराधना उदय होते हुए की जाए तो उसका बेहद शुभ होता है। साथ ही कल्याणकारी भी होता है। सावन में सूर्यदेव की पूजा का महत्व बेहद विशेष हो जाता है। सावन में शिव के साथ-साथ विधि-विधान के साथ सूर्य की पूजा भी करनी चाहिए। सूर्यदेव का स्मरण कर एक लोटा लें और उसमें जल डालें। फिर उसमें कुमकुम मिलाकर सूर्य के अर्घ्य दें। सूर्य और शिवलिंग पर लाल चंदन चढ़ाएं। सूर्यदेव को लाल कनेर के फ