भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के सपने देखने वाले कहीं मुंगेरीलाल के हसीन सपने तो नहीं देख रहे हैं : अजीत सिन्हा
भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के सपने देखने वाले कहीं मुंगेरीलाल के हसीन सपने तो नहीं देख रहे हैं : अजीत सिन्हा जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट फाईल फोटो : अमन हिंद फौज एवं नेताजी सुभाष सेना के कमांडर - इन-चीफ अजीत सिन्हा समाचार डेस्क/राँची,झारखण्ड (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जुलाई,2021)। अमन हिंद फौज एवं नेताजी सुभाष सेना के कमांडर - इन-चीफ अजीत सिन्हा ने कहा कि आज भारत की तरफ आँख उठाकर देखने वालों को भी अपने गिरेबान में सौ बार झाँक कर देखनी होगी क्योंकि आज का भारत कोई चूं-चूं का मोरब्बा नहीं कि जो चाहेगा वही निगल जाएगा। आज का भारत दुनिया में सामरिक शक्तियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसकी ओर टेढी नजर करने वालों की अवश्य ही आँखे फूटनी है। आज दुश्मन देश की स्तिथि भारत की सामरिक शक्ति के सामने खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने जैसी है। यह ठीक वैश्विक इस्लामीकरण की आग से भारत अछूता नहीं है और एक धर्म विशेष के लोग इसके लिए प्रत्येक एंगल से भरपूर प्रयास कर रहे हैं ताकि भारत भी वैश्विक इस्लामीकरण का शिकार हो जाये और यहां भी इस्लामियत की राज हो जाये लेकिन उनका ये मिशन खा