Posts

Showing posts with the label आंधी और पानी

आंधी के साथ बारिश और ओला से घर समेत किसानों के फसल बर्बाद

Image
  आंधी के साथ बारिश और ओला से घर समेत किसानों के फसल बर्बाद जनक्रांति कार्यालय से अमरदीप नारायण प्रसाद                           आंधी पानी के साथ हुई बर्फबारी समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 मई,2021)।  समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह आंधी,पानी व ओलावृष्टि से दर्जनों झोपड़ी व एल्बेस्टर की मकान सहित किसानों के फसल को व्यापक क्षति पहुंची है।जिसमें खास कर चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुछ जगहों पर जमकर ओला गिरा जिससे क्षेत्र के रतनपुर के अजय साह,मोहन साह,मनोज महतो,डरोरी के किशोरी मंडल,सत्तो दास,विनय कुमार ठाकुर,अमृत ठाकुर आदि लोगों के घर को क्षति पहुंची है।वही किसानों के खेतों में लगी आम,लीची,केला, सब्जी,मूंग,मक्का,पशु चारा को व्यापक क्षति हुई है।वही सबसे ज्यादा खेतों में लगी सब्जी की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गया।जिससे किसान  हताश और परेशान है।ओलावृष्टि का आलम यह था की किसान डरोरी के अमृत ठाकुर,पुष्पंजय ठाकुर,चंदन कुमार,बिगु ठाकुर आदि किसानों के खेतों में लगी सब्जी,मक्का आदि नष्ट हो गया।हालांंकि कहीं से जान माल़ की छति का सूचना नही