जल जमाव के कारण इस साल लाखों किसान नहीं कर पाऐं रबी फसल की खेती 20 दिसंबर बाद गेहूँ सहित रबी फसल की बुआई का हो जाएगा सीजन समाप्त
जल जमाव के कारण इस साल लाखों किसान नहीं कर पाऐं रबी फसल की खेती 20 दिसंबर बाद गेहूँ सहित रबी फसल की बुआई का हो जाएगा सीजन समाप्त जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट 95 हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ व बारिश के पानी के जल जमाव के कारण खेती योग्य नहीं अलता चौर में जल जमाव बने रहने के कारण सैकड़ों एकड़ खेती की भूमि है जलमग्न समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 दिसम्बर, 2021 )। समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में इसबार हुई भयंकर बारिश से आई बाढ़ व बारिश के पानी के जल जमाव से सबसे ज्यादा किसानों को प्रभावित किया हैं । जिसका परिणाम यह हुआ की किसानों द्वारा 138,776 हेक्टेयर भूमि में 90851.98 हेक्टेयर भूमि बाढ़ व बरसात की पानी के जमाव से जलमग्न हो गई। बारिश के महीना समाप्त होने के बाद भी चौर के साथ ही खेतों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई हैं। जिले के 20 प्रखंड में से 13 प्रखंड बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुऐ हैं । जिसमें आज मुख्य रुप से रबी की खेती में ज्यादा दिक्कत है। हसनपुर 6522, खानपुर 5567, सिंघिया 5412, कल्याणपुर 5538, विभूतिपुर 6465, रोषड़ा 4468,बिथान 3559, विधापति नगर 3445,