सरायरंजन प्रखंड के मैंहिषी बांध का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी किया निरीक्षण
सरायरंजन प्रखंड के मैंहिषी बांध का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी किया निरीक्षण जनक्रांति कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट बांध का औचक निरीक्षण करने सरायरंजन प्रखंड के मैंहिषी बांध पर पहुंचे जिलाधिकारी समस्तीपुर समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 सितंबर, 2021 ) । जिला जनसंपर्क कार्यालय समाहरणालय समस्तीपुर से प्रेस विज्ञप्ति संख्या 02 दिनांक: 09.09.2021 के अनुसार आज दिनांक 09 सितंबर 2021 को जिलाधिकारी द्वारा सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत रायपुर बुजुर्ग पंचायत के मैंहिषी बांध वार्ड नंबर 09 का औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही सरायरंजन प्रखंड के बाढ़ से प्रभावित चौर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर/ दलसिंहसराय, अंचल अधिकारी सरायरंजन, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं बाढ़ से संबंधित कार्यरत एजेंसियों के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के उपरांत सरायरंजन प्