Posts

Showing posts with the label मेरठ

कोरोना की तीसरी लहर में सहयोग अभियान के माध्यम से "आन लाइन क्लीनिक" चलाएंगे प्रज्ञा प्रवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के तीनों प्रांत

Image
  कोरोना की तीसरी लहर में सहयोग अभियान के माध्यम से "आन लाइन क्लीनिक" चलाएंगे प्रज्ञा प्रवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के तीनों प्रांत जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट  मेरठ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जुलाई,2021) । प्रज्ञा प्रवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश उत्तराखंड के तीनों प्रांतो की बैठक में कोरोना की तीसरी लहर के संदर्भ में सहयोग अभियान के माध्यम से आन लाइन क्लीनिक चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक माननीय भगवती प्रसाद राघव का सानिध्य रहा। कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी हेतु आम जनता के सेवार्थ देश भर में प्रज्ञा प्रवाह आगे आया है। जिसके अंतर्गत प्रज्ञा प्रवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के तीनों प्रांतो (प्रज्ञा परिषद ब्रज प्रांत, देवभूमि विचार मंच उत्तराखंड, भारतीय प्रज्ञान परिषद मेरठ) द्वारा इसे *"सहयोग अभियान"* के तहत सेवार्थ कार्य के रूप में लिया गया है। इस अभियान में प्रारंभिक रूप में सहयोग करने वाले अधिक से अधिक चिकित्सकों (बाल रोग​ विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक या शिक्षक, अन्य सभी प्रकार के चिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठनों को भारत केंद्रित व्यवहार से ही समझा जा सकता है : अवनीश त्यागी

Image
  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके अनुसांगिक संगठनों को भारत केंद्रित व्यवहार से ही समझा जा सकता है : अवनीश त्यागी जनक्रांति कार्यालय  भारत केंद्रित मूल व्यवहार ही संघ का विचार है, यही भारतीय संस्कृति है, जिसे हम हिंदू राष्ट्र के दर्शन के रूप में भी समझ सकते हैं! मेरठ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 जुलाई,2021)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भारत केंद्रित व्यवहार की समझ रखकर ही समझा जा सकता है। भारत केंद्रित मूल व्यवहार ही संघ का विचार है, यही भारतीय संस्कृति है, जिसे हम हिंदू राष्ट्र के दर्शन के रूप में भी समझ सकते हैं। एक छोटी सी घटना समानता और व्यवहार को दर्शाती है। यह घटना उस समय की है, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक श्री बालासाहब देवरसजी ने अपने स्वास्थ्य कारणों से सरसंघचालक पद का दायित्व प्रो. रज्जू भैया को सौंप दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में विश्वभर में हो रही चर्चा पर जिज्ञासा वश एक रूसी कम्युनिष्ट पत्रकार बिल्टिज भारत आए। उनकी जिज्ञासाओं के प्रश्न रहे थे, कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्या है.? कैसे काम करता है.? उद्देश्य

*"हिंदू साम्राज्य दिवस"* पर *"शिवाजी महाराज की राज्य और पर्यावरण संरक्षण व्यवस्था"* पर ऑनलाइन व्याख्यान​ किया गया आयोजित

Image
  *"हिंदू साम्राज्य दिवस"* पर *"शिवाजी महाराज की राज्य और पर्यावरण संरक्षण व्यवस्था"* पर ऑनलाइन व्याख्यान​ किया गया आयोजित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट        भारतीय प्रज्ञान परिषद द्वारा विडियों कॉन्फ्रेंसिंग किया गया आयोजित  मेरठ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 24 जुन,2021 ) । हिंदू साम्राज्य दिवस पर भारतीय प्रज्ञान परिषद मेरठ प्रांत और नोएडा इकाई द्वारा अलग-अलग संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारतीय प्रज्ञान परिषद के जिला मीडिया प्रबंधन डॉ अमित अवस्थी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम क्षेत्र संयोजक माननीय भगवती प्रसाद राघव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत शोध संयोजक डॉ शीला टावरीजी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला प्रचारक श्रीविशालजी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा रहे। नोएडा इकाई द्वारा कार्यक्रम गूगल मीट एप पर संपन्न हुआ। मेरठ प्रांत फेसबुक कार्यक्रम प्रबंधन प्रांत संयोजक इंजी. अवनीश त्यागी द्वारा रहा। मेरठ प्रांत कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर बीरपाल स

भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह ने किया कोरोना काल में भोजन सामग्री वितरण के साथ कोरोना प्रपत्र, मास्क बनाकर वितरित

Image
  भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह ने किया कोरोना काल में भोजन सामग्री वितरण के साथ कोरोना प्रपत्र, मास्क बनाकर वितरित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट मेरठ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 जुन, 2021)। भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत के कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना काल में भोजन सामग्री वितरण के साथ कोरोना प्रपत्र, मास्क बनाकर वितरित किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से चित्रकला प्रतियोगिता और सडक पर चित्र बनाकर आम जनता को संदेश दिया गया। भारतीय प्रज्ञान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यावरण दिवस 05 जून को सभी जिलों के कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विधार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता की गई। जिसमें अनेक विधार्थियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। भारतीय प्रज्ञान परिषद प्रज्ञा प्रवाह मेरठ प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं​ द्वारा लगभग एक हजार परिवारों को कोरोनाकाल में आक्सीजन सुविधा, अस्पताल, प्लाज्मा जानकारी, मरीजो को अस्पताल पहुंचाना, मरीजों के परिजनों को खाना खिलाना, वैक्सीनेशन कार्य करवाना, वैक्सीन​ लगाने के लिए प्रेरित करना, डाक्टरो की मदद से हेल्पल