केआरपी देव कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नीम एवं आम का पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
केआरपी देव कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नीम एवं आम का पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट जनमानस को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य शुभ आयोजनों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का देव कुमार ने की अपील बिथान/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 अगस्त,2022)। बीआरसी पर केआरपी देव कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नीम एवं आम का पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या प्रदूषण के लिए बहुत ज्यादा जिम्मेदार होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आधुनिक तकनीकों का विकास हुआ, जनसंख्या बढ़ी, वैसे ही वनों का विनाश होने लगा। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, वायु मंडल में भी ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, इन सभी की वजह से हमारा वातावरण बहुत प्रदूषित हो गया है। इसलिए केआरपी श्री कुमार ने सभी को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह एवं अन्य शुभ आयोजनों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का अपील किया। उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, प्रिंट एवं इलेक्ट्