Posts

Showing posts with the label खूशहाली में महत्वपूर्ण योगदान

खुशहाली में महत्त्वपूर्ण योगदान...✍️ गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक​ अपराधों से लड़ने तथा उन पर विजय पाने के लिए हमारी शिक्षा पूरी तरह सक्षम नहीं

Image
  खुशहाली में महत्त्वपूर्ण योगदान...✍️ गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक​ अपराधों से लड़ने तथा उन पर विजय पाने के लिए हमारी शिक्षा पूरी तरह सक्षम नहीं जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट लोकसभा में अनुशासन हीनता​ तथा अमर्यादा, या जोड़-तोड़ की राजनीति : पंकज झा शास्त्री समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 05 दिसम्बर, 2021)।  बीते कुछ दशकों में बहुत कुछ बदल गया। आज भी 2 वर्ष की आयु पार कर बच्चा स्कूल जाना शुरू करता है तो उसका बचपन, किशोरा आवस्था तथा यौवन के स्वर्णिम वर्ष शिक्षा संस्थाओं में विद्या अध्ययन करते बीतते हैं। आज शिक्षा शास्त्रियों के सम्मुख प्रमुख समस्या है ''बालकों की बुद्धि का विकास कर उन्हें ऐसी विद्या प्रदान करना जो उनके, समाज के और देश की खुशहाली में महत्त्वपूर्ण योगदान करे।'' आज व्यवसाय परक प्रशिक्षण का महत्त्व, जन समाज ने समझा है किन्तु, शायद अभी तक गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक​ अपराधों से लड़ने तथा उन पर विजय पाने के लिए हमारी शिक्षा पूरी तरह सक्षम नहीं है। आज सामान्य​ व्यक्ति​, स्