श्रावण मास विशेष : अध्यात्म विचार जिस शनि से लोग डरते है, वह कौन है जिससे शनि डरते हैं : पंकज झा शास्त्री
श्रावण मास विशेष : अध्यात्म विचार जिस शनि से लोग डरते है, वह कौन है जिससे शनि डरते हैं : पंकज झा शास्त्री शनि देव दुखी होकर भगवान शिव को पुकारने लगे। भगवान शिव ने आकर पिप्पलाद का क्रोध शांत किया और शनि की रक्षा की। इस दिन से ही शनि पिप्पलाद से भय खाने लगे : पंकज झा शास्त्री जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 अगस्त,2021) । लगभग यह सभी को पता है कि शनि न्याय के प्रिय है। शनि देव से सभी लोग डरते हैं इसलिए शनि देव को खुश करने के लिए शनिवार को शनि मंदिर में सरसो तेल, तिल, लोहा, उड़द की दाल चढ़ाते हैं। लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि शनि देव सिर्फ डराते नहीं हैं बल्कि इन्हें भी डर लगता हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसी कथाएं मिलती हैं जो इस बात को साबित करती है कि शनि देव भी किसी से डरते है। ऋषि पिप्लाद को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। इनका नाम जपने वाले व्यक्ति से शनि देव दूर ही रहना पसंद करते हैं। यह वही ऋषि हैं जिन्होंने शनि देव की चाल को मंद कर दिया। पिप्लाद ऋषि के विषय में कथा है कि, जब इन्हें पता चला कि शनि देव के कारण उन्ह