Posts

Showing posts with the label कानून की पुस्तक पर चित्रगुप्त

न्यायालयों एंव कानून की पुस्तकों पर ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त की छाया स्थापित करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना की घोषणा

Image
  न्यायालयों एंव कानून की पुस्तकों पर ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त की छाया स्थापित करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना की घोषणा जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट लखनऊ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 08 जुन,2021)। भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा देश के सभी न्यायालयों एवं कानून की पुस्तकों से यूनानी/रोमन समाजसेविका "डिकी" उर्फ "मात" उर्फ "थेमीस" उर्फ "जस्टिसिया" को हटाकर ब्रह्माण्ड न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी को स्थापित करने की माँग को लेकर आगामी 23/06/2021 को अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक दिल्ली जन्तर मन्तर पर सांकेतिक धरना दिया जाना है। ट्रस्ट द्वारा उक्त विषयक पत्र एवं ज्ञापन दिनाँक 10 जनवरी 2021, 08 मार्च 2021 एवं लखनऊ में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना देकर 23 मार्च 2021 को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देकर सम्पूर्ण वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। ज्ञातव्य है कि किन्हीं परिस्थितियों में यूनानी समाजसेविका हमारे भारत देश के न्याय प्रक्रिया का अंग बन गई है । जिसके एक हाथ मे