न्यायालयों एंव कानून की पुस्तकों पर ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त की छाया स्थापित करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना की घोषणा

 न्यायालयों एंव कानून की पुस्तकों पर ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान चित्रगुप्त की छाया स्थापित करने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना की घोषणा

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट

लखनऊ,उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 08 जुन,2021)। भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा देश के सभी न्यायालयों एवं कानून की पुस्तकों से यूनानी/रोमन समाजसेविका "डिकी" उर्फ "मात" उर्फ "थेमीस" उर्फ "जस्टिसिया" को हटाकर ब्रह्माण्ड न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी को स्थापित करने की माँग को लेकर आगामी 23/06/2021 को अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक दिल्ली जन्तर मन्तर पर सांकेतिक धरना दिया जाना है।
ट्रस्ट द्वारा उक्त विषयक पत्र एवं ज्ञापन दिनाँक 10 जनवरी 2021, 08 मार्च 2021 एवं लखनऊ में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना देकर 23 मार्च 2021 को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन देकर सम्पूर्ण वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।
ज्ञातव्य है कि किन्हीं परिस्थितियों में यूनानी समाजसेविका हमारे भारत देश के न्याय प्रक्रिया का अंग बन गई है । जिसके एक हाथ में तलवार एवं दूसरे हाथ मे तराजू तथा आंख पर काली पट्टी बंधी है। जिसके संबंध में कोई तर्कसंगत तथ्य अथवा साक्ष्य देश में उपलब्ध नहीं है, इसके स्थापित होने या स्वीकार किए जाने का भी भारत देश में कोई औचित्य नहीं है।
भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मार्थ ट्रस्ट भारत देश में सर्व समाज के लोगों को कलम (लेखनी) पूजन के लिए तथा वैदिक कर्मकांड के शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर रहा है साथ ही कलम के देवता चराचर जगत के कर्म फल का लेखा-जोखा रखने वाले ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन करने एवं "ऊँ श्री चित्रगुप्ताय नमः" सिद्ध मंत्र का जप करते हुए सदाचरण करने हेतु जनजागरण कर रहा है।
इसी क्रम में ब्रह्मांड न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी को भारत देश के सभी न्यायालयों, कानून की पुस्तकों, देवालयों तथा  विद्यालयों में स्थापित करने हेतु भी ट्रस्ट द्वारा जन जागरण किया जा रहा है और देश की जनता से भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मार्थ ट्रस्ट अपील करता है कि यूनानी समाज सेविका "डिकी" जो गुलामी की प्रतीक है उसको हटाने के संघर्ष में साथ दें सहयोग करें और निश्चित तिथि 23 जुन 2021 को नई दिल्ली जंतर मंतर पर अपराह्न 3:00 बजे उपस्थित होकर समर्थन करें। 


उपरोक्त जानकारी वाट्सएप माध्यम से सुशील सिन्हा मुख्य ट्रस्टी भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मार्थ ट्रस्ट अहिरौली लाला सलेमपुर देवरिया उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रेस को दिया गया ।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments