कर्तव्य निभाते हुए रेल कर्मचारी रामानंद पासवान का रन-ओवर दुर्घटना में हुई असामयिक निधन से रेल कर्मचारियों में फैली शोक की लहर

कर्तव्य निभाते हुए रेल कर्मचारी रामानंद पासवान का रन-ओवर दुर्घटना में हुई असामयिक निधन से रेल कर्मचारियों में फैली शोक की लहर

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
रन-ओवर के दरम्यान हुए दुर्घटना में रेल कर्मचारी रामानंद पासवान की हुई दर्दनाक मौत 

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन
शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और यह आश्वस्त करती है कि सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई में संगठन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।

बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 26 जनवरी, 2026 )।  सोनपुर रेल मंडल के तीलरथ–बेगूसराय रेल खंड के किमी 167/0 पर ड्यूटी के दौरान घटित एक अत्यंत दुखद रन-ओवर दुर्घटना में रेल कर्मचारी रामानंद पासवान का असामयिक निधन हो गया।
यह घटना न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि समूचे रेल कर्मचारी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
रामानंद पासवान एक ईमानदार, कर्मठ और अपने दायित्वों के प्रति पूर्णतः समर्पित कर्मचारी थे।
वे रोज़ की तरह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे — लेकिन आज वे कर्तव्य निभाते - निभाते अपने प्राणों की आहुति दे गए ।
 उनकी शहादत यह सवाल* छोड़ जाती है कि क्या आज भी कर्मचारी की जान, व्यवस्था में सर्वोच्च प्राथमिकता है.?
इस हृदयविदारक घटना से रेल कर्मचारियों में गहरा शोक, पीड़ा और स्तब्धता व्याप्त है।
एक ऐसा कर्मचारी, जो सिस्टम की रीढ़ है, आज उसी सिस्टम की कमज़ोरियों का शिकार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही East Central Railway Employees Union (ECREU), IREF सोनपुर मंडल सक्रिय हुआ।
मंडल मंत्री संदीप पासवान ने तत्क्षण मंडल रेल प्रबंधक से संपर्क कर
कर्मचारी-हित में त्वरित, संवेदनशील और न्यायसंगत कार्रवाई की माँग की।
यूनियन प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुँचकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि संगठन अपने कर्मचारियों को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ता।
यह घटना ऐसे समय में हुई है,
 जब देश गणतंत्र दिवस की तैयारी कर रहा है —
जहाँ अधिकार, कर्तव्य और सुरक्षा की बातें होंगी।
लेकिन उसी से ठीक पहले, एक कर्मचारी कर्तव्य पथ पर शहीद हो गया।
यह विरोधाभास हम सबको गहराई से सोचने को विवश करता है।
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन
शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और यह आश्वस्त करती है कि सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई में संगठन परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
दिवंगत रेल कर्मचारी रामानंद पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि ECREU, IREF सोनपुर मंडल के सदस्यों द्वारा देते हुए कहा की उनका परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। 
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments