धनतेरस विशेष.... धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं और प्रदोष काल में यम के नाम किया जाता हैं दीपदान
धनतेरस विशेष.... धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं और प्रदोष काल में यम के नाम किया जाता हैं दीपदान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट धनतेरस 2022 पूजा मुहूर्त 22 अक्टूबर को धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक । धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं : पंकज झा शास्त्री अध्यात्म डेस्क/दरभंगा/मधुबनी/बिहार, (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 अक्टूबर,2022)। धनतेरस पर्व को देखते हुए लोगों मे नई सामग्री की खरीदारी हेतु उत्सुकता बनी हुई है। बाजार बिभिन्न प्रकार के सामग्री से सजने लगे है। कई छोटे बड़े दुकानदार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने हेतु तरह तरह के उपहार देने का ऑफर दे रहे है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी माता लक्ष्मी,भगवान् धन्वंतरि और भगवान कुबेर को समर्पित है। धनतेरस का त्योहार इस बार बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहा है. धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, इसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा करते हैं