Posts

Showing posts with the label राज्य अध्यक्ष मनोनयन

लाल साहेब को सुभाषवादी समाजवादी पार्टी द्वारा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किया गया मनोनीत

Image
  लाल साहेब को सुभाषवादी समाजवादी पार्टी द्वारा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किया गया मनोनीत जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट बोकारो,झारखण्ड ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 22 सितंबर,2021 )। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बोस जी के विचारधारा को लेकर चलने वाली सुभाषवादी समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन विस्तार के अंतर्गत झारखण्ड में भी अपनी वज़ूद को स्थापित करने हेतु राँची के अरविंद कुमार लाल उर्फ लाल साहेब को प्रदेश की कमान सौंपी है ताकि पार्टी को राज्य के सभी जिलों में पहुंचाकर और बुनियादी तौर पर मजबूती प्रदान कर आगामी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राज्य की स्थितियों में कायाकल्प हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कर सके। इस संबंध में पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, गाजियाबाद की ओर से पार्टी के लेटर पैड पर एक पत्र जारी की गयी जिसमें प्रदेश की बागडोर सम्भालने हेतु उन्हें शुभकामनाओं के साथ जिम्मेदारी दी गई। विदित हो कि लाल साहेब अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में झारखण्ड के प्रदेश संगठन मंत्री भी हैं जिनकी भागीदारी समाज सशक्तिकरण के साथ प्रदेश सशक्तीकरण में बनी रहती है और इनके मनोनयन से इनके मित्रो