उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यकाल का समय कैसा होगा, जाने ज्योतिषीय आंकलन✍🏻: पंकज झा शास्त्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यकाल का समय कैसा होगा, जाने ज्योतिषीय आंकलन✍🏻: पंकज झा शास्त्री जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ की छवि ‘दबदबे’ और ‘सख्त प्रशासक’ वाली बनेगी। ‘बुलडोज़र बाबा’ की अपनी छवि को भुनाते हुए चुनाव जीतने वाले योगी प्रदेश में माफिया और अपराधियों पर कानूनी कार्यवाही और तेज़ कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ का कुछ विवादों से सामना हो सकता है जिससे भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनसे कुछ रुष्ट भी हो सकता है। ज्योतिष डेस्क बिहार/उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 26 मार्च, 2022)। मिली जानकारी अनुसार 05 जून 1972 को सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जन्मे योगी आदित्यनाथ का जन्म लग्न सिंह है तथा चंद्र राशि कुंभ है। सप्तम भाव में केमद्रुम के चंद्रमा पर दशम भाव (कर्म स्थान) से पड़ रही शनि की दृष्टि ने उनको बेहद कम आयु में संन्यासी बना दिया। वर्तमान में द्वादश भाव में बैठे केतु की दशा में पंचम भाव में बैठे गुरु की अंतरर्दशा अक्टूबर 2022 तक उनके लिए शुभ है। किंतु बाद में 15 अक्टूबर 2022 से 24 नवंबर 20