Posts

Showing posts with the label मिथिलांचल न्यूज

मिथिलांचल में प्रसिद्ध नव विवाहित सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी व्रत आज से आरम्भ : पंकज झा शास्त्री

Image
  मिथिलांचल में प्रसिद्ध नव विवाहित सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व मधुश्रावणी व्रत आज से आरम्भ : पंकज झा शास्त्री जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट सावन का महीना आते ही मधुश्रावणी के गीत गूंजने लगते हैं। नवविवाहित औरतें नमक के बिना 14 दिन भोजन ग्रहण करती है : पंकज झा शास्त्री अध्यात्म डेस्क/मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जुलाई, 2022 ) ।मधुश्रावणी व्रत बिहार के मिथिलांचल का मुख्य पर्व है। मधुश्रावणी का व्रत नव विवाहित औरतें अपने मायके में मनाती हैं। इस व्रत में पत्नी अपने पति की लंबी आयु की कामना करती है। इस व्रत में विशेष पूजा गौरी शंकर की होती है। सावन का महीना आते ही मधुश्रावणी के गीत गूंजने लगते हैं। मधुश्रावणी की तैयारियों में सभी शादीशुदा महिलाएं जुड़ जाती हैं। यह त्योहार महिलाएं बहुत ही धूम धाम के साथ दुल्हन के रूप में सज धज कर मनाती हैं। शादी के पहले साल के सावन महीने में नव विवाहित महिलाएं मधुश्रावणी का व्रत करती है। सावन के कृष्ण पक्ष के पंचमी के दिन से इस व्रत की शुरुआत होती है। मधुश्रावणी जीवन में सिर्फ एक बार शादी के पहले सावन को किया जाता है