Posts

Showing posts with the label बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, अंचल इकाई की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो० शब्बीर आलम की अध्यक्ष्ता में की गई आयोजित

Image
  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, अंचल इकाई की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो० शब्बीर आलम की अध्यक्ष्ता में की गई आयोजित बिहार सरकार के खिलाफ शिक्षकों में रोष,आंदोलन करने का मूड बना रहे शिक्षक।  भूखे पेट गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की कल्पना बेमानी,भूखमरी के कगार पर बिहार के शिक्षक।                                       बिहार सरकार के खिलाफ शिक्षकों में रोष,आंदोलन करने का मूड बना रहे शिक्षक : पंकज कुमार वर्मा    ताजपुर/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 27 अक्टूबर 2021 )।  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, अंचल इकाई ताजपुर की एक आवश्यक बैठक एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रखंड अध्यक्ष मो० शब्बीर आलम की अध्यक्ष्ता में हुई। जिसका संचालन प्रखंड सचिव अशोक पासवान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि विगत 03 महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक के साथ क्रूर मजाक है। जबकि इस बीच दशहरा जैसा पर्व बिना वेतन बीत गया एवं महापर्व छठ भी करीब है। आर्थिक स्थिति गंभीर होने के कारण शिक्षक भूखमरी के कगार पर हैं