Posts

Showing posts with the label कायस्थ परिवार को एकजुट करने की अपील

आज कायस्थों को अपने समाज के उत्थान हेतु नीति बनाकर उस पर अमल करने की जरूरत है : अजीत सिन्हा

Image
  आज कायस्थों को अपने समाज के उत्थान हेतु नीति बनाकर उस पर अमल करने की जरूरत है :  अजीत सिन्हा जनक्रांति कार्यालय से संवाद सूत्र की रिपोर्ट देश के पांच दिशाओं से कायस्थों का जनजागरण एंव कायस्थ जोड़ो अभियान की शुरुआत उनकी समस्याओं की जानकारी हेतु करें : अजीत सिन्हा कायस्था फाउंडेशन बोकारो,झारखण्ड ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 अक्टूबर, 2022)। कायस्था फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव कायस्था चेतना सप्ताहिक समाचार पत्र के सह सम्पादक अजीत सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने कायस्थ समाज के सम्बंध में कुछ बातों को रखते हुए कहा कि जिन्हें उत्थान की ओर अग्रसर होना होता है वे अपने समाज के इतिहास से अवश्य ही परिचित होना चाहिये क्योंकि कल राजा - राजवाड़ों की सन्तान रहे और जिन्होंने लगातार 700 सालों तक इस पृथ्वी पर अक्षुण्ण राज किया वे आज की परिस्थितियों में अलग - थलग कैसे पडे हुये हैं..? आपस में एकता क्यों नहीं है..? सभी एक छतरी के नीचे आना चाहते हैं लेकिन क्यों नहीं आ पा रहे हैं..? स्व उत्थान के लिए तो प्रयासरत हैं लेकिन अपने समाज के उत्थान के लिए उतने प्रयत्नशील क्यों