Posts

Showing posts with the label मृत्यु के14 प्रकार

अध्यात्म विचार डेस्क : मृत्यु के कितने प्रकार हैं..?14 प्रकार की मृत्यु के प्रकार हैं!

Image
  अध्यात्म विचार डेस्क : मृत्यु के कितने प्रकार हैं..?14 प्रकार की मृत्यु के प्रकार हैं! जानते हैं.....जनक्रांति अध्यात्म विचार अध्यात्म डेस्क, भारत ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 05 अक्टूबर, 2021 ) । राम-रावण युद्ध चल रहा था, तब अंगद ने रावण से कहा- तू तो मरा हुआ है, मरे हुए को मारने से क्या फायदा..??? रावण बोला– मैं जीवित हूँ, मरा हुआ कैसे...??? अंगद बोले, सिर्फ साँस लेने वालों को जीवित नहीं कहते - साँस तो लुहार की धौंकनी भी लेती है! तब अंगद ने मृत्यु के 14  प्रकार बताए- कौल कामबस कृपिन विमूढ़ा। अतिदरिद्र अजसि अतिबूढ़ा।। सदारोगबस संतत क्रोधी। विष्णु विमुख श्रुति संत विरोधी।। तनुपोषक निंदक अघखानी। जीवत शव सम चौदह प्रानी।। 01. कामवश: जो व्यक्ति अत्यंत भोगी हो, कामवासना में लिप्त रहता हो, जो संसार के भोगों में उलझा हुआ हो, वह मृत समान है। जिसके मन की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं और जो प्राणी सिर्फ अपनी इच्छाओं के अधीन होकर ही जीता है, वह मृत समान है। वह अध्यात्म का सेवन नहीं करता है, सदैव वासना में लीन रहता है। 02. वाममार्गी: जो व्यक्ति पूरी दुनिया से उल्टा चले, जो संसार क