Posts

Showing posts with the label

🔥अन्त: करण चतुष्टय !🔥

Image
                         🔥अन्त: करण चतुष्टय !🔥                       ===============                 👉🌹🙏🕉️☪️ओ३म्☪️🕉️🙏🌹👈 🌷अन्त: करण चार है :गुलशन कुमार समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 सितंबर, 2020 ) ।    🍁 मन :- चिन्तन करना,किसी कार्य की योजना करना, ध्येय बनाना, संकल्प करना आदि मन के काम है। 'चंचलत्वं मनो धर्मो वह्रि धर्मोयथोष्णता ' के अनुसार मन सदा गतिशील, चंचल, अत्यन्त तीव्र गति वाला है। इसके सहयोग के बिना बुद्धि काम नही कर सकती,कोई भी इन्द्रिय अपने विषय से सम्बन्ध नहीं रख सकती और शरीर कोई गतिविधि या कार्य नही कर सकता ।दरअसल मन शरीर रूपी राज्य का राजा और शासक है।यह प्रकाश की भी गति से कितनी भी दूर तक पहुंच सकता है । बु द्धि :- किसी भी पदार्थ का बोध कराना,उचित या अनुचित का निर्णय करना और अच्छे बुरे को समझना बुद्धि का कार्य है।मुर्छित अवस्था, निद्रा और नशे की हालत में बुद्धि निष्क्रिय रहती है।जीवात्मा के लिए बुद्धि वैसे ही कार्य करती है जैसे राजा के लिए मंत्री करता है । बुद्धि भ्रष्ट हो जाने पर मनुष्य ग़लत राह पर चलता है और अशुभ क