Posts

Showing posts with the label पुरी स्टेडियम परियोजना स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के सचिव वी के पांडियन ने पुरी स्टेडियम परियोजना स्थल का दौरा किया

Image
  मुख्यमंत्री के सचिव वी के पांडियन ने पुरी स्टेडियम परियोजना स्थल का दौरा किया जनक्रांति कार्यालय से राज्य ब्यूरो चीफ बिस्वरंजन मिश्रा की रिपोर्ट परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के दिऐ निर्देश पुरी,उड़ीसा ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय बिस्वरंजन मिश्रा न्यूज़ १३ अक्टूबर, 2021 ) । मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के सचिव वीके पांडियन ने आज पुरी स्टेडियम परियोजना स्थल का दौरा किया और चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि पुरी को सभी उपयुक्त सुविधाओं से युक्त विश्वस्तरीय विरासत शहर बनाया जाए। उन्होंने पुरी जिले में खेलों के विकास पर चर्चा की। पुरी शहर में अखाड़ों की एक मजबूत संस्कृति है और कुश्ती, भारोत्तोलन, शरीर सौष्ठव, योग, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी इत्यादि जैसे खेलों के विकास के लिए बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से खेल विकास के लिए अखाड़ों का समर्थन करने का पता लगा