Posts

Showing posts with the label ढो़ंगी लोकतंत्र

हमें अपने ढोंगी लोकतंत्र पर गर्व है : डॉ० वेदप्रताप वैदिक

Image
हमें अपने ढोंगी लोकतंत्र पर गर्व है : डॉ० वेदप्रताप वैदिक राजस्थान में चल रहे दंगल से हमारा देश कोई सबक लेगा या नहीं.. ?  समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट  समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 जुलाई,2020 ) । यह सवाल सिर्फ कांग्रेस के संकट का नहीं है बल्कि भारत के लोकतंत्र के संकट का है। जैसे आज कांग्रेस की दुर्दशा हो रही है, वैसी ही दुर्दशा भाजपा तथा अन्य प्रांतीय पारिवारिक पार्टियों की भी हो सकती है।     भारत का कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में  खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है। चुनाव और मतदान के बदले विधायक खरीद कर सरकार बनाई जा रही हैं। यानी जिस दल को जनता ने रिजेक्ट कर दिया उसने ही विधायक खरीद कारण तख्तापलट कर दिया। सत्तारूढ़ भाजपा यह खरीद कर पूरी सरकार बना ले रही है। यह सीधा जनादेश का अपमान है। जनादेश की खरीद बिक्री है तो मतदान क्यों होता है।  खरीद बिक्री में अदानी अंबानी आदि कारपोरेट घराने महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं इससे महान पार्टी कांग्रेस दिनोंदिन एक खंडहर में बदलती जा रही है।   ऐसा क्यों हो रहा है ? इसके बीज इंद