Posts

Showing posts with the label जिंदगी की जंग

डरे वे जिन्हें अपनी जान प्यारी है, मुझे तो अपने माँ भारती की आन-बान और शान प्यारी है : अजीत सिन्हा

Image
  डरे वे जिन्हें अपनी जान प्यारी है, मुझे तो अपने माँ भारती की आन-बान और शान प्यारी है : अजीत सिन्हा प्रस्तावित नेताजी सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रवक्ता अजीत सिन्हा राँची,झारखंड ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 मार्च, 2021 )। प्रस्तावित नेताजी सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सह प्रवक्ता अजीत सिन्हा ने कहा कि देशद्रोहियों, जेहादियों और गद्दारों के विरुद्ध मोर्चा खोलने की वज़ह से मेरे कुछ अभिन्न मित्रों का फोन आया और उन्होंने कहा कि आजकल जिस तरह की वक्तव्य आप जेहादियों, गद्दारों और देशद्रोहियों के संबंध में  दे रहें हैं और उनके विरुद्ध आपने मोर्चा खोल रखा है, उससे आपकी जान को खतरा हो सकता है और जान है तो जहान है और आपकी जान हमलोगों के लिए क़ीमती है इसलिये वैसी वक्तव्यों या प्रतिक्रिया से आप बचें। इस पर मैं अपने मित्रों से इतना ही कहना चाहता हूं कि मैं गलत की विरुद्ध आवाज उठाने से कभी भी नहीं डरता और माँ भारती के आन-बान और शान के लिए भी मरने से नहीं डरता क्योंकि जिसने राष्ट्र के लिए सर्वश अर्पण के लिए ठानी हो उसे किस बात की डर है? क्योंकि," सरफरोशी की तम

*Nice lines for Sr. Citizens* "जीने की असली उम्र....✍️

Image
                          *Nice lines for Sr. Citizens*                         "जीने की असली उम्र....✍️ ✍️अभिषेक कुमार श्रीवास्तव             समस्तीपुर ,बिहार               *Nice lines for Sr. Citizens*                         "जीने की असली उम्र....✍️ समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिंदी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 25 सितंबर, 2020 ) ।  ```जीने की असली उम्र तो साठ है. बुढ़ापे में ही असली ठाठ है,     ना बचपन का होमवर्क,       ना जवानी का संघर्ष,      ना 40 की परेशानियां,  बेफिक्रे दिन और सुहानी रात है,   जीने की असली उम्र तो साठ है,    बुढ़ापे में ही असली ठाठ है,        ना स्कूल की जल्दी,      ना ऑफिस की किट किट,          ना बस की लाइन,      ना ट्रैफिक का झमेला,       सुबह रामदेव का योगा,          दिनभर खुली धूप,        दोस्तों यारों के साथ    राजनीति पर चर्चा आम है,    जीने की असली उम्र तो साठ है,   बुढ़ापे में ही असली ठाठ है,     ना मम्मी डैडी की डांट,  ना ऑफिस में बॉस की फटकार       पोते-पोतियों के खेल,            बेटे-बहू का प्यार,        इज्जत से

दैनिक वरदान यूपी के प्रभारी राकेश यादव वरिष्ठ पत्रकार को पौत्र शोक

Image
  दैनिक वरदान यूपी के प्रभारी  राकेश यादव वरिष्ठ पत्रकार को पौत्र शोक सामाजिक संस्था राजनेता और  पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के पौत्र के निधन पर किया शोक व्यक्त  आगरा/बरहन,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 सितंबर, 2020 ) । प्रदेश सहित देशभर में श्रमजीवी पत्रकारिता के जनक और सामाजिक विषयों के  गुढ जानकार दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी के प्रभारी राकेश यादव के 05 वर्षीय पौत्र देव पुत्र प्रवेश कुमार का मंगलवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उसके निधन की सूचना मिलते ही  पत्रकार अवधेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है आगरा कांग्रेश जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार के  पौत्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ! दीक्षित ने आज यहां जारी शोक संदेश में वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव जी के पौत्र के निधन पर मैं बहुत आहत हूं भगवान मृत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा  शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर इस द

जिंदगी ही एक इम्तिहान है, पास या फेल इसकी पहचान है, ।...

Image
  जिंदगी ही एक इम्तिहान है,  पास या फेल इसकी पहचान है, ।... जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट                                                                        ✍️प्रमोद कुमार सिन्हा                                            बेगूसराय, बिहार बेगूसराय, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 27 अगस्त,2020 ) ।  जिंदगी ही एक इम्तिहान है ,  पास या फेल इसकी पहचान है  ,  निरंतर संघर्ष होता ही रहता है  ,  संघर्ष से उबरना ही जान है  ,  जिंदगी ही एक........  पग - पग पर कभी रुलाती है  ,  कभी असफलता दिखलाती है ,  सफलता असफलता भंवर बिच ,  राह भी अनेक दिखलाती है  ,  इसी के लिये सभी कुर्बान हैँ  ,  जिंदगी ही एक.......  सोचा भी ना होगा दुर्दिन होगा  ,  हर कदम हर पल मुश्किल होगा  ,  मंज़िलें पाना ना आसान होगा  ,  उबर कर आगे बढ़ना घमासान होगा  ,  लो यही तो एक अरमान है  ,  जिंदगी ही एक.......  बातों में छलांग लगाना अच्छा है  ,  चलकर पहुंचना कितना सच्चा है  ,  पथ विकट कंकरीली कच्चा है  ,  कहते सभी हैँ अभी तो बच्चा है ,  बचपन में सभी को कुछ अरमान है  ,  जिंदगी ही  एक.........  जिंदगी ना मस्ती

अपनी जान की बाजी लगाकर सिवान की बहादुर बिटिया पुतुल कुमारी ने तीनों लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया

Image
  अपनी जान की बाजी लगाकर सिवान की बहादुर बिटिया  पुतुल कुमारी ने तीनों लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया                                घटना स्थल पर पहुंची पुलिस सिवान जिलासंवाददाता राजीव रंजन कुमार शर्मा की रिपोर्ट  सिवान,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 07 अगस्त,2020 ) । जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत कौसर गांव के हरे राम गोंड की लड़की पुतुल कुमारी 19 वर्षीय लड़की ने सरयू नदी में डूब रहे एक महिला एवं दो लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर नदी में छलांग लगा दी।जहां तीन महिलाओं की जान बचाने के क्रम में खुद पुतुल कुमारी की डूबकर मृत्यु हो गई है। वहीं मौके पर उपस्थित स्थानीय जिला पार्षद राजबली माझी अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह पूर्व प्रखंड प्रमुख के पुत्र मंटू सिंह स्थानीय मुखिया देवेंद्र नोनिया और राजद युवा नेता नागेंद्र मांझी सभी गणमान्य लोगों ने प्रखंड अधिकारियों से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 40000

जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह जे०पी०सेनानी गंगा प्रसाद आजाद समाजवादी चिंतन विचारधारा के व्यक्तित्व के स्वामी अंततः 44 दिनों तक जिन्दगी से लड़ते लड़ते आज 4.00 बजे शाम में जिंदगी की जंग हार गए हुऐ प्रभू के प्यारे 

Image
जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह जे०पी०सेनानी गंगा प्रसाद आजाद समाजवादी चिंतन विचारधारा के व्यक्तित्व के स्वामी अंततः 44 दिनों तक जिन्दगी से लड़ते लड़ते आज 4.00 बजे शाम में जिंदगी की जंग हार गए हुऐ प्रभू के प्यारे  जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन प्रकाशन परिवार ने शोक सभा आयोजित कर दिया अश्रुपूरित श्रद्धांजलि समस्तीपुर जिला ब्यूरो हेड पिंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट  समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 जुलाई,2020 ) । जनकल्याण संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह जे०पी०सेनानी गंगा प्रसाद आजाद समाजवादी चिंतन विचारधारा के व्यक्तित्व के स्वामी अंततः 44 दिनों तक जिन्दगी से लड़ते लड़ते आज 4.00 बजे शाम में जिंदगी की जंग हार गए हुऐ प्रभू के प्यारे । बताया जाता हैं की महान समाजवादी विचारधारा के व्यक्तित्व स्वंतत्रता संग्राम के घोतक जेपी सेनानी गंगा प्रसाद आजाद की मौत आज संध्या 4.00 बजे में अपनी अंतिम सांस ली । और अंततः जिंदगी की जंग हार गए । मालूम हो की 15 जून 2020 के दिन इनका ब्रेन हेमरेज हो गया और 44 दिनों तक जिंदगी से लड़ते-लड़ते आज 28 जुलाई 2020 को शाम 4:00 बजे इन्होंने अपनी अ

सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह वर्तमान सिविल सर्जन डॉ० आर० आर० झा की एम्स में ईलाज के दर्मियान हुई मौत

Image
सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह वर्तमान सिविल सर्जन डॉ० आर० आर० झा की एम्स में ईलाज के दर्मियान हुई मौत  समस्तीपुर के डॉक्टरों में फैली शोक की लहर  शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए लगा तांता  जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन प्रकाशन परिवार ने किया भावपूर्ण शोक व्यक्त  समस्तीपुर जिलासंवाददाता अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट                       Late: Dr. R.R.Jha :22.07.2020 समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 22 जुलाई,2020 ) । समस्तीपुर शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक सह वर्तमान जिला सिविल सर्जन डॉ० आर० आर० झा अब इस दूनिया में नहीं रहे । बताया जाता है कि वे विगत कई दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण समेत अन्य कई बीमारियों से ग्रसित थे । मिली जानकारी के अनुसार करीब 5-6 दिन पहले बेहतर ईलाज के लिए उन्हें पटना एम्स भेजा गया था । जहां उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें प्लाज्मा थेरेपी से भी ईलाज किया जा रहा था । बताया जाता है कि आज सुबह सिविल सर्जन डॉ० रति रमण झा की ईलाज के दौरान ही जिंदगी की जंग हारते हुए बुधवार की सुबह अंतिम सांस ले ली । इनकी मौत की खबर जिले में फैलते

" धर्म तो एक हीं सच्चा जगत को प्यार देवें हम" : सुरेन्द्र कुमार सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र

Image
" धर्म तो एक हीं सच्चा जगत को प्यार देवें हम" : सुरेन्द्र कुमार सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र आज देश महासंकट में है। एक ओर कोरोना की मार, दूसरी ओर रोज़ी-रोटी का हाहाकार। ऊपर से चीन हमलावर। सरकारें पस्त हैं : सुरेन्द्र कुमार समस्तीपुर कार्यालय  समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 29 जून,2020 ) ।  आज देश महासंकट में है। एक ओर कोरोना की मार, दूसरी ओर रोज़ी-रोटी का हाहाकार। ऊपर से चीन हमलावर। सरकारें पस्त हैं, हाथ खड़े कर चुकी हैं। राजनीतिक पार्टियां व्यस्त हैं, संकट से लड़ने में नहीं, एक दूसरे से लड़ने में। आमजन भगवान भरोसे है। ऐसे में किसी को तो खड़ा होना होगा जनता के साथ, जनता के मुद्दों को उठाने के लिए। इसके लिए अब बेरहम, बेशर्म सरकार का और इंतज़ार नहीं करेंगे हम। एक दूसरे का हाथ पकड़कर देश को इस महासंकट से उबारने के इस महाअभियान को आगे लेकर जाएॅगे।  राष्ट्र धर्म के लिए 'सामाजिक सरोकार सेवा' करेंगे हमलोग। गाँव-गांव, बस्ती-बस्ती जायेंगे, जनता को खबर देंगे, सरकारों की खबर लेंगे। इस महाअभियान में सामाजिक सरोकार में रूची रखने वाले सहयोगी साथी

ना झुके हैँ और ना हम झुकने देंगे ,

Image
               ना झुके हैँ और ना हम झुकने देंगे  ,  Pramod kumar sinha Begusarai,Bihar बेगूसराय, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 19 जून,2020 ) ।  ना झुके हैँ और ना हम झुकने देंगे, ना झुके हैँ और ना हम झुकने देंगे  ,  सैनिकों के हौसले पस्त ना होने देंगे ,  बलिदान का बदला हम लेके रहेंगे  ,  शहीदों का खून व्यर्थ ना जाने देंगे  ,  ना झुके हैँ............. । खून का एक एक कतरा जब बोलेगा  ,  लेह और लद्दाख भी इतिहास खोलेगा , शहीदों का होगा शत शत नमन जब ,  उत्सर्ग कहानी हर जुबां से वे सुनेंगे  , ना झुके हैँ.........!  सौर्य की गाथा का इतहास अमर होगा ,  स्वर्ण अक्षरों में अंकित हर खबर होगा , आने बाली पीढ़ी पढेगी उनकी जज्बा ,  कानों से उनकी गुंजित गान वे सुनेंगे  , ना झुके हैँ......!  शौर्य और पराक्रम सबों से होता नहीं  ,  तिरंगे में लिपट आना बुते की बात नहीं  जान सभी का एक दिन जाना ही है   ,  उत्सर्ग उत्तम है जो देश के लिये मरेंगे  ,  ना झुके हैँ.......। समस्तीपुर बिहार से प्रमोद कुमार सिन्हा की रचना राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

भारत ने लिया अब ठान, ब्यर्थ न जायेगा बलिदान

Image
                  👊'भारत' ने लिया है ठान 👊                         भारत ने लिया अब ठान,                       ब्यर्थ न जायेगा बलिदान                                                                                     प्रवीण प्रसाद सिंह"वत्स"                                                                   समस्तीपुर, बिहार      समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 19 जून,2020 ) ।  भारत ने लिया अब ठान, ब्यर्थ न जायेगा बलिदान माँ भारती के वीर शहीदों, तुमको लक्ख लक्ख है प्रणाम !              'भारत' ने लिया अब ठान----2 गिलवान ,पैंगोंग ' भारत'की शान, अक्साई के लिये अब लेंगे प्राण, एल.ए सी पर आज खङे हैं जवान, सीना ताने जय जवान! जय जवान!जय जवान!                        'भारत' ने लिया अब ठान------2 ड्रैगन क्यों बना है अनजान, साँप है तू कोरोना की खान,  विश्व-मानवता का हत्यारा, जानता सम्पूर्ण शकल जहान,                       ' भारत' ने लिया है अब ठान----2 बहिष्कार करो चाइना सामान,  होलिका दहन अब करो सामान, स्वदेशी क

"डब्ल्यूएचओ की चेतावनी जानलेवा कोरोना वायरस बदतर होती जा रही है " : कवि विक्रम क्रांतिकारी

Image
"डब्ल्यूएचओ की चेतावनी जानलेवा कोरोना वायरस बदतर होती जा रही है " : कवि विक्रम क्रांतिकारी समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट                                                कवि विक्रम क्रांतिकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को चेतावनी दिया कि यह महामारी अब बदतर होती जा रही है डब्ल्यूएचओ का कहना है कि सोमवार को संक्रमण का आंकड़ा 70 लाख को पार कर गया है रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 दिनों में से 9 दिन  एक लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं l एक आंकड़े के मुताबिक रविवार को ही दुनिया भर में कोरोना वायरस के 136,000 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं जो कि दुनिया भर में केवल 1 दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है जो कि बहुत ही डरावना है ! समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट न ई दिल्ली, भारत ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 जून,2020 ) । आज दुनियाभर में कोरोना वायरस की रफ्तार तेजी से लगातार बढ़ती जा रही है l सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को चेतावनी दिया कि यह महामारी अब बदतर होती जा रही है l सच है दोस्तों हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं ,जिस प्रकार से अपने देश की राजधानी दिल्

लॉक डाउन के कारण शादी विवाह बंद होने से मिट्टी के बर्तन की बिक्री बंद कुम्हारों की माली हालत हुई नाजुक

Image
लॉक डाउन के कारण शादी विवाह बंद होने से मिट्टी के बर्तन की बिक्री बंद कुम्हारों की माली हालत हुई नाजुक             मिट्टी से रंग-बिरंगी बर्तन बनाते हुऐ कुम्हार समुदाय समस्तीपुर ब्यूरो अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट  समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 02 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिले में जारी लॉक डाउन को लेकर इस साल शादी-विवाह बंद होने व भोज नहींं होने पर मिट्टी का बर्तन नहीं बिक पा रहा है जिस कारण कुम्हार समुदाय के लोगोंं को भारी मुसीबत का सामना करना पर रहा है । ये लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। जिन्दगी बेखूूदी सी लग रहा है । बता दुंं की इन लोगों को लॉक डाउन काफी ज्यादा प्रभावित किया है।                            मिट्टी से बना घड़ा, गुल्लक, दीप इत्यादि  क्योंकि आज की तिथि में मिट्टी के बर्तन पूजा पाठ, शादी विवाह जैैैसे त्योहार मेें ही बिक्री होता है। गर्मी में लोग पानी रखने और शीतल करने के लिए घड़ा की खरीदारी किया करते थे लेकिन अब घड़ा भी कोई नहीं खरीदारी करता है । इसका प्रमुख कारण है घरों में रेफ्रिजरेटर का होना । बैजनाथ पंडित, सीताराम पंडित,  प्रमोद

जानिए क्यों दरभंगा की ज्योति को पूरी दुनिया कर रही है सलाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पुत्री ने बिहार के दरभंगा के इस बेटी के जज्बे को किया सलाम

Image
जानिए क्यों दरभंगा की ज्योति को पूरी दुनिया कर रही है सलाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पुत्री ने बिहार के दरभंगा के इस बेटी के जज्बे को किया सलाम कलयुग की 'श्रवण कुमारी'  का नाम दिया गया है । दरभंगा (बिहार) की एक 13 साल की लड़की अपने पिता को गुडग़ांव(हरियाणा) से 1200 किलोमीटर दूर सायकिल पर लेकर जब अपने गांव पहुंची तो लोग रह गए दंग  पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 म ई,20 ) । जानिए क्यों दरभंगा की ज्योति को पूरी दुनिया कर रही है सलाम । अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पुत्री ने बिहार के दरभंगा के इस बेटी के जज्बे को सलाम किया है!  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस साहसी बालिका को ₹100000 का इनाम देने की घोषणा की पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तत्काल राहत उपलब्ध करवाई है साथ ही साथ आगे इस लड़की के परिवार का पूरा खर्च उठाने का भी वादा किया है। पूरी दुनिया में वाह वाही लूटी रही साहसिक बालिका की गाथा को.कलयुग की 'श्रवण कुमारी'  का नाम दिया गया है. दरभंगा (बिहार) की एक 13 साल की लड़की अपने पिता को गुडग़ांव(हरियाणा)

जिंदा रहे तो फिर से आयेंगे बाबू तुम्हारे शहरों को आबाद करने ।

Image
जिंदा रहे तो फिर से  आयेंगे   बाबू, तुम्हारे शहरों को आबाद करने ।     नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा           दिल्ली प्रवासी मजदूर जिंदा रहे तो फिर से  आयेंगे   बाबू  तुम्हारे शहरों को आबाद करने । वहीं मिलेंगे गगन चुंबी इमारतों के नीचे प्लास्टिक  के  तिरपाल से ढकी  झुग्गियों में । चौराहों पर अपने औजारों के साथ फैक्ट्रियों से निकलते काले धुंए जैसे होटलों और ढाबों पर खाना बनाते । बर्तनो को धोते हर गली हर नुक्कड़ पर  फेरियों मे रिक्शा खींचते। आटो  चलाते  रिक्शा चलाते पसीने में तर  बतर होकर तुम्हे तुम्हारी  मंजिलों तक पहुंचाते । हर कहीं फिर  हम मिल जायेंगे  तुम्हे  पानी पिलाते  गन्ना पेरते । कपड़े धोते , प्रेस करते ,    सेठ से किराए पर ली हुई रेहड़ी  पर  समोसा तलते या  पानीपूरी बेचते । ईंट भट्ठों  पर , तेजाब से धोते जेवरात को ,  पालिश करते स्टील के बर्तनों को । मुरादाबाद ब्राश के कारखानों से लेकर फिरोजाबाद की चूड़ियों तक । पंजाब के हरे भरे लहलहाते  खेतों से   लेकर  लोहा मंडी गोबिंद गढ़ तक। चाय बगानों से लेकर जहाजरानी तक । अनाज  मंडियों  मे माल ढोते  हर जगह होंगे

सहारा दे दो...... गर्दिश के दिन

Image
सहारा दे दो  गर्दिश के दिन                          Advocate "Vats"   प्रवीण प्रसाद सिंह "वत्स"     अधिवक्ता, समस्तीपुर(बिहार) समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय ०६ मई, २० )। सहारा दे दो  गर्दिश के दिन  गर्दिश के दिन भी कट जायेंगे, खुद्दारी करते हम तो  जायेंगे, सूखे दरख्तों पे फल नहीं लगते, चाँद-तारों से धूप नहीं खिलते, खिलते सूरज को अपना पता दे दो, काली घटाओं को अपनी आशियाँ दे दो। मौत को गले जो भी लगाते हैं😢, "वत्स "उनके बच्चों को सहारा दे दो😢 शिक्षा और शिझकों से कोई मत खेलो, "वत्स "खुलेआम  यह सबक दे दो।।🎂 सहारा दे दो...सहारा दे दो.....।😍🤔   समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रवीण प्रसाद सिंह "वत्स" की मूल हस्तलिखित रचना प्रकाशित ।  Published by Rajesh kumar verma

राष्ट्रीय निर्माण में मजदूर और श्रमिकों का बहुत बड़ा श्रमदान : राजेश सहनी

Image
राष्ट्रीय निर्माण में  मजदूर और श्रमिकों का बहुत बड़ा  श्रमदान :   राजेश सहनी राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों से दीप प्रज्वलित कर मजदूर दिवस मनाया गया                            दीप प्रज्वलित करते हुऐ मुखिया राजेश सहनी विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी,अधिवक्ता/अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट  समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 01 मई,20 ) । जिले के वारिसनगर प्रखंड के गोही पंचायत सरकार भवन पर वर्तमान मुखिया राजेश कुमार सहनी की अध्यक्षता में 01 मई को राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों से दीप प्रज्वलित कर मजदूर दिवस मनाया गया मुखिया राजेश सहनी ने भारत के तमाम मजदूर श्रमिक भाई को अपनी ओर से मजदूर दिवस पर हार्दिक शुभकामना दी और खाद्यान्न पदार्थ नहीं दान किया  और आगे बताया कि राष्ट्र के निर्माण में इन गरीब श्रमिक मजदूर का बहुत बड़ा योगदान है राष्ट्र निर्माण में मजदूर लोग अपना खून पसीना एवं जान तक लगा देते हैं लेकिन इनके परिवार के निर्माण में आर्थिक शैक्षिक स्वस्थ इत्यादि मूलभूत सुविधाएं से इन लोगों को दूर रखा जाता है ।  राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर केंद्र स

"प्रवासी मजदूरों की चिंता के बजाय राजनीतिक जंग जारी है" कवि विक्रम क्रांतिकारी

Image
"प्रवासी मजदूरों की चिंता के बजाय राजनीतिक जंग जारी है"                                     कवि विक्रम क्रांतिकारी आखिर कैसा है यह अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दोस्तों गोविड -19 से उपजी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश की अलग-अलग राज्यो से जिस प्रकार प्रवासी मजदूरों का पलायन हुआ और फिर उन्हें बीच में ही रोका गया बहुत से मजदूर हजारों किलोमीटर 7 से 8 दिन तक का सफर पैदल ही चल कर पूरा किए मजदूर : राज्य सरकार अपने ही राज्य में और अपने ही शहर में रोजगार मुहैया कराएं मैं खुद बहुत से अपने जानने वाले गांव के लोगों से बात किया उनकी दर्द को समझा उनके लिए गांव में ही रोजगार की व्यवस्था कराने का मैं प्रयास करने जा रहा हूं : कवि विक्रम क्रांतिकारी राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रसारित नई दिल्ली, भारत ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज कार्यालय 30 अप्रैल,20 ) । आखिर कैसा है यह अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस दोस्तों गोविड -19 से उपजी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश की अलग-अलग राज्यो से जिस प्रकार प्रवासी मजदूरों का पलायन हुआ और फिर उन्हें बीच में ही रोका गया बहुत से मजदूर हजार