Posts

Showing posts with the label राजद विधायक

बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव

Image
  बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव जनक्रांति कार्यालय से प्रमण्डलीय ब्यूरो चीफ बिपिन कुमार यादव की रिपोर्ट        नाव से पानी का मुआयना करते राजद विधायक तेजपाल  समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 10 जुलाई,2021)। हसनपुर विधायक तेजप्रताप शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार एवं अंचल अधिकारी विमल कुमार कर्ण से बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को बाढ़ से होने समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विधायक ने नावों की व्यवस्था  करने, विस्थापितों के रहने के लिए ऊंचे स्थान चिह्नित कर खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था करने एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विधायक ने सीओ विमल कुमार कर्ण को बाढ़ प्रभावित पंचायत के सभी वार्डो को नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक ने बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के बांधों क