व्रत विशेष....अध्यात्म विचार जया एकादशी व्रत विधि विधान
व्रत विशेष....अध्यात्म विचार जया एकादशी व्रत विधि विधान जनक्रान्ति कार्यालय रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार सिन्हा समाचार डेस्क ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 22 फरवरी, 2021 ) । जया एकादशी व्रत 23 फरवरी, 2021, 🙏 इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। इस दिन ये उपाय करेंगे तो आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दिन किए गए उपायों से भाग्य दोष दूर होते हैं। 👉व्रत विधि👇 इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। भगवान विष्ण़ु को पीले फूल अर्पित करें। घी में हल्दी मिलाकर भगवान विष्ण़ु का दीपक करें। पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को चढ़ाएं। एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं। भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें। भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें। 👉एकादशी व्रत कथा👇 जया एकादशी के बारे में एक कथा का उल्लेख किया गया है कि इन्द्र की सभा में एक गंधर्व गीत गा रहा था। परन्तु उसका मन अपनी प्रिया को याद कर रहा था। इस कारण से ग