जल जमाव के कारण इस साल लाखों किसान नहीं कर पाऐं रबी फसल की खेती 20 दिसंबर बाद गेहूँ सहित रबी फसल की बुआई का हो जाएगा सीजन समाप्त

 जल जमाव के कारण इस साल लाखों किसान नहीं कर पाऐं रबी फसल की खेती 20 दिसंबर बाद गेहूँ सहित रबी फसल की बुआई का हो जाएगा सीजन समाप्त


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


95 हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ व बारिश के पानी के जल जमाव के कारण खेती योग्य नहीं

अलता चौर में जल जमाव बने रहने के कारण सैकड़ों एकड़ खेती की भूमि है जलमग्न


समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 04 दिसम्बर, 2021 )। समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में इसबार हुई भयंकर बारिश से आई बाढ़ व बारिश के पानी के जल जमाव से सबसे ज्यादा किसानों को प्रभावित किया हैं । जिसका परिणाम यह हुआ की किसानों द्वारा 138,776 हेक्टेयर भूमि में 90851.98 हेक्टेयर भूमि बाढ़ व बरसात की पानी के जमाव से जलमग्न हो गई। बारिश के महीना समाप्त होने के बाद भी चौर के साथ ही खेतों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई हैं। जिले के 20 प्रखंड में से 13 प्रखंड बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हुऐ हैं । जिसमें आज मुख्य रुप से रबी की खेती में ज्यादा दिक्कत है।

हसनपुर 6522, खानपुर 5567, सिंघिया 5412, कल्याणपुर 5538, विभूतिपुर 6465, रोषड़ा 4468,बिथान 3559, विधापति नगर 3445, सरायरंजन 7383 हेक्टेयर भूमि सहित जिले के प्रखंडों में 90 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर रबी की बुआई (खेती ) प्रभावित है । इसके साथ ही विधापतिनगर, खानपुर, हसनपुर व रोषड़ा सहित 08 प्रखंडों में हुऐ वर्षा से जल जमाव लगे रहने के कारण प्रभावित है।
जिसके कारण खेतों में लगे धान की फसल मजदूरों द्वारा काटने से मना किया जा रहा है। वहीं बाढ़ व बारिश के कारण जलमग्न 95949.98 हेक्टेयर भूमि रबी फसल के लायक नहीं रह गई है।जिसके कारण जिले के करीब 02 लाख से उपर किसान इस मौसम के प्रमुख खाद्यान्न गेहूँ के अलावे दलहन-तिलहन की खेती नहीं कर सके। जैसे-जैसे मौसम साफ हो रहा है किसान भाई सूख रहे खेतों में गेहूं की बुआई कर रहे हैं। मगर 15-20 दिसंबर के बाद गेहूं सहित रबी फसल में अन्य फसलों की बुआई की अवधि समाप्त हो जाएगी। जिससे ऐसे हजारों किसान जो केवल कृषि की उपज पर ही निर्भर है । उन्हें अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी के लिए बाजार से अनाज खरीदने पर मजबूर होना पड़ सकता है। बाढ़ व बरसात के पानी से सिर्फ अकेले सरायरंजन प्रखंड में ही खेती योग्य भूमि 7383 हेक्टेयर अभी तक जलमग्न है।
वहीं जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार का इस संदर्भ में कहना है कि जिला में बाढ़ व अतिवृष्टि के कारण रबी की खेती प्रभावित हुई है । इस समय मुख्य से गेहूँ के अलावा दलहन व तिलहन की फसल लक्ष्य के अनुरूप नहीं लगाऐ जा सकें हैं। रबी फसल बुआई में अभी एक सप्ताह का समय बाकी हैं ।
रबी फसल की बुआई लक्ष्य के विरुद्ध 44.45 ही खेती हुई ।
फसल            लक्ष्य(हेक्टेयर)    उपलब्धि (हेक्टेयर)
---------          -------------------    -----------------------
गेहूं                      07778.              21825.
रबी मक्का           37650.               20710. 
जौ                          117.                      40. 
चना                        521.                    412.
मसूर                     2416.                  2032.
मटर                        904.                    714.
खेसारी                    381.                    208.
दलहन                    334.                     292.
राई                       8042.                  6432.
तोरी (सरसों )           983.                    306.
सूर्यमुखी।                   28.                         5.
-------------------------------------------------------------
कुल          :       119163.                52976.   (44.45%)
--------------------------------------------------------------

 

जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।
    

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित