सत्र 2017-18 में आरटीआई के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के साक्ष्य/दस्तावेज प्राप्त् होने के पश्चात अजीबोगरीब मामला आ रहा है सामने : सामाजिक सहः आर टी आई कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह
सत्र 2017-18 में आरटीआई के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के साक्ष्य/दस्तावेज प्राप्त् होने के पश्चात अजीबोगरीब मामला आ रहा है सामने : सामाजिक सहः आर टी आई कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह
समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट
सामाजिक सहः आर टी आई कार्यकर्ता
राजीव कुमार सिंह
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 07 जून, 20 )। सत्र 2017-18 में आरटीआई के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के साक्ष्य/दस्तावेज प्राप्त् होने के पश्चात अजीबोगरीब मामला आ रहा है सामने सामाजिक सहः आर टी आई कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह ने कहा है कि सत्र 2017-18 में आरटीआई के माध्यम से नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के साक्ष्य/दस्तावेज प्राप्त् होने के पश्चात अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है । वहीं नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के लेखा लिपिक उमेश प्रसाद ने नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के कार्यक्रमों में जहां एक तरफ प्रशिक्षक बनके 500=00(पाॅच सो रुपये)का मानदेय प्राप्त् किया है। वहीं उन्होंने लेखालिपिक का पद को छुपाकर सदभावना इन्टरनेशनल युवा क्लब के सचिव के नाम पर प्राप्त् करके खुद वाउचर को पास कर दिया है। विदित हो कि उमेश प्रसाद लेखालिपिक नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर अपने कार्यकालों में सरकार के द्वारा आवंटित राशि जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रमों को चलाकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा एवं निसहाय महिलाओं को जागरुक करना एवं राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। वही लेखालिपिक उमेश प्रसाद ने विभाग को आंख में धुल झोककर सरकार की राशि का व्यापक रुप से बंदरबाट कर अपने निजी संपति अर्जन करने का काम किये हैं। उन्होंने विभाग के गाइड लाइन को अनदेखी कर व्यापत भ्रष्टाचार , अनियमितता एवं फर्जी बिल भाऊचर को लगाकर लुट खसोट किया गया है। जिसका प्रमाण आरटीआई से खुलासा हुआ है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह ने विभाग के उच्चाधिकारी को पत्राचार कर लेखालिपिक उमेश प्रसाद पे जाँच करने हेतु आग्रह किया है।श्री सिंह ने कहा जब से समस्तीपुर जिले मे उमेश प्रसाद लेखालिपिक पद पे पदस्थापित हुऐ तब से अपने सगे सम्बन्धी को लाभ देने का काम करते रहे है।उन्होंने ये भी कहा जो लेखालिपिक सरकारी पद पर होने एंव वेतनभोगी होने के बावजूद भी उन्होंने मानदेय किस आधार पर लिये?समाजिक सहः आर टी आई कार्यकर्ता राजीव कुमार सिंह के द्वारा वाउचर का निरिक्षण और वाउचर में दर्शाए गये प्रतिष्ठान की दुकाने जैसे स्थलो पर निरिक्षण करने के बाद पता चला है कि वह प्रतिष्ठान वहाँ पर अवस्थित नही है।नेहरू युवा केन्द्र संगठन के वरीय अधिकारी एंव भारत सरकार के अन्य पदाधिकारियों से कार्यवाही के लिए पत्राचार जारी है ।अगर कार्यवाही नही होती हैं तो युवा आन्दोलन करेगी।एक तरफ भरष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही के लिए पदाधिकारीयो को पत्राचार किया जा रहा है वही दुसरी तरफ समस्तीपुर के युवा आन्दोलन के लिए कमर कस चुकी है।विदित हो कि 13दिसम्बर 2019को समस्तीपुर के युवा द्वारा लेखालिपिक उमेश प्रसाद के खिलाफ एक दिवसीय शांतिपुर्ण धरना प्रदर्शन भी नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के कार्यालय पर किया गया था।श्री सिंह ने यह भी कहा जल्द से जल्द विभाग द्वारा लेखालिपिक पे कार्यवाही नही की जाती है तो समस्तीपुर के युवा द्वारा अनिश्चितकालीन शांति पुर्ण धरना का ऐलान करेगी । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित। Published by Rajesh Kumar verma
Comments