आज का इतिहास...24 अगस्त क्रांतिकारी राजगुरु की 112वीं जयंती पर सादर नमन

 आज का इतिहास...24 अगस्त

क्रांतिकारी राजगुरु की 112वीं जयंती पर सादर नमन
आज का इतिहास...24 अगस्त

             आजादी के दिवाने शहीद राजगुरु


हमारे कार्यालय संवाददाता सुमन सौरभ सिन्हा की रिपोर्ट 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 24 अगस्त, 2020 ) । 
क्रांतिकारी राजगुरु की 112वीं जयंती 
पूरा नाम : शिवराम हरि राजगुरू
जन्म: 24 Aug 1908 खेडा, पूना, महाराष्ट्र
शहादत: 23 मार्च 1931(फांसी-सेंट्रल जेल लाहौर,पंजाब, अब पाकिस्तान में है।)
माता-पिता: पार्वती बाई एवं हरि नारायण
सम्बन्धित पार्टी : हिंदुस्तान सोसलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी।
 *विशेष बिंदु* :  ●एक अच्छे निशानेबाज थे।इसीलिए सॉन्डर्स मर्डर के लिए चुने गए थे।
●कसरत के शौखिन ।●लघु सिद्धान्त कौमुदी जैसे कठिन ग्रंथ को कम उम्र में ही कण्ठस्थ कर लिया था ।● संस्कृत एवं वेद पुराण के अच्छे जानकार। ● शिवाजी के छपामारी यद्ध के प्रसंशक। ● 6 वर्ष की उम्र में पिता के देहांत के बाद बनारस आकर बसे और शिक्षा प्राप्त की।


*इतिहास में 24 अगस्त* 
*1456* : आज के दिन जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई. इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है.
*1600* : ईस्ट इंडिया कम्पनी का जहाज़ *हेक्टर* पहली बार सूरत के तट पर पहुंचा था ।
*1690*: कलकत्ता शहर की स्थापना हुई थी।
*1969* : वी वी गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
*1974* : फखरुद्दीन अली अहमद देश के पांचवें राष्ट्रपति बने।
*2006* : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो(यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त कर दिया।

अविनाश भारद्वाज की कलम से जारी रिपोर्ट सुुुमन सौरभ सिन्हा की द्वारा 
सम्प्रेषित राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Jankranti.....

Comments