बाल शोषण के खिलाफ भारत अभियान जागरुकता कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड कोर्डिनेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की गई आयोजित

 बाल शोषण के खिलाफ भारत अभियान जागरुकता कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड कोर्डिनेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की गई आयोजित

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


प्रत्येक तीन लड़कियों में से एक लड़की और प्रत्येक चार लड़कों में से एक लड़का 18 साल से कम उम्र में बाल शोषण का शिकार होते हैं। लड़के 48.5% और लड़कियां 51.2% लगभग एक ही दर से बाल शोषण का शिकार बनते हैं : ओसैफा निदेशक देव कुमार

कल्याणपुर/समस्तीपुर, बिहार । समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत स्वयं सहायता समूह भवन, परतापुर के सभागार में आईना ऑर्गेनाईजेशन द्वारा प्रायोजित एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल शोषण के खिलाफ भारत अभियान जागरुकता कार्यक्रम हेतु सभी प्रखंड कोर्डिनेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कहा कि देश में हर दिन लगभग 05 बच्चे बाल शोषण की वजह से मौत के शिकार होते हैं। इसके अलावा प्रत्येक तीन लड़कियों में से एक लड़की और प्रत्येक चार लड़कों में से एक लड़का 18 साल से कम उम्र में बाल शोषण का शिकार होते हैं। लड़के 48.5% और लड़कियां 51.2% लगभग एक ही दर से बाल शोषण का शिकार बनते हैं।

बाल शोषण के खिलाफ संस्था द्वारा प्रत्येक प्रखंड में  जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण में शारीरिक, पारिवारिक, सामाजिक, भावनात्मक, चिकित्सक, बाल उपेक्षा आदि बाल शोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मनोज कुमार ने किया। मौके पर विजय कुमार सुमन, मो० सफीउल्लाह, सोनाली कुमारी, रानी कुमारी, किसलय कुमार देव, कमलेश कुमार आदि थे।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित