राष्ट्रीय समानता मोर्चा का जयहिन्द नेशनल पार्टी से विचार विमर्श उपरांत किया गया गठन

 राष्ट्रीय समानता मोर्चा का जयहिन्द नेशनल पार्टी से विचार विमर्श उपरांत किया गया गठन


जनक्रांति कार्यालय से संवाद सूत्र की रिपोर्ट


जयहिंद नेशनल पार्टी की सहमति से राष्ट्रीय समानता मोर्चा का किया गया गठन

लखनऊ, उत्तरप्रदेश ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 22 दिसम्बर, 2021 )। लखनऊ के ऐतिहासिक प्रेस क्लब में  21 दिसम्बर, 2021 (मंगलवार) को सरकारों और कुछ दलों द्वारा फैलाये जा रहे जातीय वैमनस्य व उन्माद को रोकने हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं अध्यक्षों की एक बैठक आहूत की गयी l इस सभा में #जयहिंद नेशनल पार्टी#  को भी आमंत्रित किया गया।


बैठक में प्रदेश में व्याप्त असमानता, अव्यवस्था एवं समाजिक भेदभाव पर विराम लगाने के लिए **राष्ट्रीय समानता मोर्चा** के गठन पर सहमती बनी।
सभी दलो में सामंजस्य और एक जुटता बनाये रखने हेतु एक संयुक्त संचालन समिति का भी गठन किया गया।


उत्तर प्रदेश के पिछ्ले कई सरकारों द्वारा किये जा रहे चौतरफा भेदभाव से पीडित छात्र, युवा, कर्मचारी, किसान, मजदूर, महिलायें, सभी का सम्मान, सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के रक्षार्थ राष्ट्रीय समानता मोर्चा की आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में सशक्त प्रत्याशी खड़े करेंगे, जो सड़क से सदन तक वंचितो और पीडितो की आवाज बन पुरजोर तरीके से मांग उठायेंगे।


बैठक में सर्वश्री डॉ० आशीष श्रीवास्तव, डॉ० राजीव मिश्रा, एड.राजेश अग्निहोत्री, त्रिभुवन शर्मा, राजेश पाण्डेय, डॉ० प्रवीन रस्तोगी, तेज कुमार शुक्ल, गजेन्द्र त्रिपाठी, कौशल किशोर उपाध्याय, सुवेदार, वीरसिंह चौहान, दीपक गुप्ता, रवि अवस्थी, प्रभातघर दुबे, परशुराम तिवारी, सुरेश शुक्ला, सुशील शुक्ला, सतीश द्विवेदी, राजीव शुक्ला, महेन्द्र पाण्डेय, राहुल दुवे, आदि लोगो ने भाग लिया। उपरोक्त जानकारी जयहिन्द नेशनल पार्टी के अध्यक्ष डॉ० आशीष श्रीवास्तव द्वारा वाट्सएप माध्यम से दिया गया।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा संवाद सूत्र की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments