मकरसंक्रांति विशेष: मकर संक्रांति इसवार 14 जनवरी 2022 द्वादशी तिथि को शुक्ल और ब्रह्म योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी : पंकज झा शास्त्री

 मकरसंक्रांति विशेष:

मकर संक्रांति इसवार 14 जनवरी 2022  द्वादशी तिथि को शुक्ल और ब्रह्म योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी : पंकज झा शास्त्री

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


अधिकतर पंचांग इस वार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पुण्यकाल बता रहे है राशि अनुसार  किस राशि के लोगों को करना चाहिए कैसे स्नान और कौन-सा दान : पंडित पंकज झा शास्त्री

मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जनवरी, 2021 ) । मकर संक्रांति इसवार 14 जनवरी 2022  द्वादशी तिथि को शुक्ल और ब्रह्म योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। हालांकि मतमतांतर होने के कारण 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा।

उदय तिथि के महत्व के अनुसार 15 जनवरी को भी लोग संक्रांति का स्नान-दान करने की तैयारी में है वैसे अधिकतर पंचांग इस वार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पुण्यकाल बता रहे है। मकर संक्रांति पर स्नान दान का विशेष महत्व है एसे में यह राशि अनुसार हो तो और भी बेहतर माना जाता है जानते हैं। राशि अनुसार  किस राशि के लोगों को करना चाहिए कैसे स्नान और कौन-सा दान।
01मेष : 🌹
जल में तुलसी डाल कर स्नान करे।
कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र भी दान कर सकते हैं।
02.वृषभ :🌹
जल में गुलाब जल डालकर स्नान करना बेहतर होगा।
नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि भी दान कर सकते हैं।
03.मिथुन : 🌹
स्नान के बाद सूर्य को कुश से जल समर्पित करे।
कंबल का दान करें। बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल आदि भी दान कर सकते हैं।
04.कर्क : 🌹


गंगा जल, जल में डालकर करे स्नान करे, विष्णु सहत्र नाम जाप करें।
नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि दान कर सकते हैं।
05.सिंह :🌹
तिल जल में स्नान करना उत्तम होगा।
कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि भी दान कर सकते हैं।
06.कन्या :🌹
स्वेत चंदन जल में डालकर स्नान लाभ होगा।
नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि भी दान कर सकते हैं।
07.तुला : 🌹
हल्दी जल में डालकर स्नान करना उत्तम होगा।
कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि भी दान कर सकते हैं।
08.वृश्‍चिक :🌹
नीम के पत्ता डालकर स्नान करे, हनुमान चालीसा पाठ करे।
खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का भी दान कर सकते हैं।
09.धनु : 🌹


केला का जड़ जल में डाल कर स्नान करे, राम रक्षा स्तोत्र पाठ करें।
खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा आदि भी दान कर सकते हैं।
10.मकर :🌹
नीला वस्त्र पहनकर, गंगा जल से स्नान करे।
काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि दान कर सकते हैं।
11.कुंभ : 🌹
गुलाब जल और तुलसी जल में डालकर स्नान करे, सूर्य का कोई भी मंत्र जाप करे, शनि को काला तिल दान करे।
काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
12.मीन :🌹
रक्त चंदन (लाल चंदन) जल में डाल कर स्नान करे, दुर्गा चालीसा का पाठ करे।
खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का भी दान कर सकते हैं।


🌹🙏🌹
उपरोक्त विचार पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 की ज्योतिष विचार जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा कार्यालय रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित