उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ज्योतिष शास्त्र विचार अनुसार किसकी हो सकती हैं सरकार :- ?✍️ पंकज झा शास्त्री

 उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ज्योतिष शास्त्र विचार अनुसार किसकी हो सकती हैं सरकार :- ?✍️ पंकज झा शास्त्री


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


तुला का शुक्र चर राशि में होने से कांग्रेस को फायदा नजर नहीं आता दिख रहा है। वृषभ का शुक्र भाजपा की जन्म लग्न में पंचमेश होकर द्वादश में है। अतः भाजपा को कुछ पार्टियाँ सपोर्ट कर सकती हैं : पंकज झा शास्त्री

समस्तीपुर/दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 03 जनवरी, 2022 ) । जानकारी के अनुसार 2022 में भारत के पांच राज्यों में चुनाव होना है, जिसमे सबसे बड़े राज्य के रुप में उत्तरप्रदेश भी शामिल है। लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान फिलहाल उत्तर प्रदेश पर है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई छोटे बड़े और प्रमुख पार्टी अपने अपने तरीके से दांव आजमा रहे है।

ऐसे में हमने दो प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के जन्म लग्न को देखकर ज्योतिषीय आकलन करने का प्रयत्न किया है। हांलाकि यह पार्टी का लग्न सही है । 

इस बात पर मैं किसी प्रकार का दावा नहीं कर सकता। मुझे जो पार्टियों का जन्म लग्न मिला है इस आधार पर यह कह सकते हैं कि मुख्य बड़ी पार्टी कांग्रेस का जन्म लग्न शुक्र तुला का था । वहीं भाजपा के जन्म लग्न में शुक्र स्वराशि वृषभ का था। दोनों ही पार्टियों का शुक्र स्वराशि का था। वृषभ राशि का शुक्र कुछ प्रभावशाली माना गया है।

वहीं तुला का शुक्र चर राशि में होने से कांग्रेस को फायदा नजर नहीं आता दिख रहा है। वृषभ का शुक्र भाजपा की जन्म लग्न में पंचमेश होकर द्वादश में है। अतः भाजपा को कुछ पार्टियाँ सपोर्ट कर सकती हैं। भाजपा की राशि वृश्चिक है तो कांग्रेस की राशि मेष, भाजपा की राशि स्वामी तृतीय भाव में सिंहस्थ होकर गुरु, शनि, राहु की युति में होने से विपक्षी पार्टियों पर प्रभावी रह सकते हैं।
गोचर में मंगल मीन का है तो भाजपा की लग्न में मीन राशि दशम राज्य भाव है। वहीं कांग्रेस का चतुर्थ भाव है। दोनों के मंगल की स्थिति का आकलन किया जाए तो भाजपा की स्थिति ज्यादा मजबूत नजर आती है।

शुक्र से देखा जाए तो भाजपा जन्म लग्न के दशम भाव में शुक्र का गोचरीय भ्रमण उच्च से हो रहा है। वहीं कांग्रेस जन्म लग्न से देखा जाए तो चतुर्थ भाव से शुक्र का भ्रमण हो रहा है।
यहाँ से दशम भाव पर शुक्र की नीच दृष्टि राज्य भाव पर पड़ रही है, जो नुकसान देने की ओर इंगित कर रही है। गोचर ग्रहों के आधार पर देखा जाए तो भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। गोचरीय शनि की दृष्टि भाजपा जन्म लग्न से भाग्य पर पड़ रही है। वहीं कांग्रेस जन्म लग्न से तृतीय भाव पर पड़ रही है।


इन दोनों में सबसे उत्तम भाग्य पर दृष्टि भाजपा के जन्म लग्न पर पड़ने से भी फायदा भाजपा को मिल सकता है।
उपरोक्त ज्योतिष शास्त्र विचार वाट्सएप माध्यम से पंडित पंकज झा 9576281913 द्वारा प्रेस कार्यालय को दिया गया।


जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रसारित व प्रकाशित ।

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित