हरतालिका(तीज) पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दिन के 08:50 से दिन के 03:09 तक अति उत्तम रहेगा कारण इसके उपरांत राहु काल आरम्भ रहेगा : पंकज झा शास्त्री

 हरतालिका(तीज) पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दिन के 08:50 से दिन के 03:09 तक अति उत्तम रहेगा कारण इसके उपरांत राहु काल आरम्भ रहेगा : पंकज झा शास्त्री


जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट


मिथिला में प्रसिद्ध पर्व चौरचन(चौठ चन्द्र) पर्व चाँद से सम्बंधित है और यह प्रथम संध्याकालीन उदित चाँद पर्व है अतः यह पर्व 30 अगस्त, 2022 मंगलवार को ही मनाया जाएगा : पंकज झा शास्त्री

दरभंगा/मधुबनी,बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 29 अगस्त, 2022 ) । मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार 30 अगस्त, 2022 रोज मंगलवार को तृतीया तिथि दिन के 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा,इसके उपरांत चौथ तिथि आरम्भ होगा।


हरतालिका(तीज) पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दिन के 08:50 से दिन के 03:09 तक अति उत्तम रहेगा कारण इसके उपरांत राहु काल आरम्भ रहेगा जो दिन के 04:45 तक रहेगा।
मिथिला में प्रसिद्ध पर्व चौरचन(चौठ चन्द्र) पर्व चाँद से सम्बंधित है और यह प्रथम संध्याकालीन उदित चाँद पर्व है अतः यह पर्व 30 अगस्त, 2022 मंगलवार को ही मनाया जाएगा।


31 अगस्त् 2022 बुधवार को चौठ तिथि दिन के 02 बजकर 04 मिनट तक है।
शास्त्र अनुसार गणेश जी का जन्म दिन के मध्य काल दोपहर मे चौठ तिथि में हुआ अतः गणेश पुज्नोत्सव् 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
गणेश पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दिन के 10:27 से दिन के 12:02 तक अति उत्तम रहेगा।


उपरोक्त जानकारी ज्योतिष पंकज झा शास्त्री  मोबाईल नं०  9576281913 द्वारा प्रेस कार्यालय को दिया गया।
जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments