उo मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़िया को क्वॉरेंटाइन सेन्टर बनाने पर ग्रामीणों में फैला आक्रोश
उo मध्य विद्यालय नारायणपुर डढ़िया को क्वॉरेंटाइन सेन्टर बनाने पर ग्रामीणों में फैला आक्रोश
राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट
ग्रामीणों ने विधालय आने जाने वाले रास्ते को सील कर किया हंगामा
हंगामा करते ग्रामीणों की जुटी भीड़
मुखिया ने कहा क्वारेंटाईन सेंटर स्कूल को बनाऐ जाने की बात की किसी प्रकार की प्रशासनिक जानकारी नहीं मिली है
पंचायत के मुखिया से नहीं लिया गया कोई सुझाव प्रतिनिधियों का आरोप
जिला पार्षद रंजन कुमार ने की घोर निंदा
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 मई,20 )। राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए जाने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव द्वाराजैसे ही लोगों को पता चला कि से विद्यालय को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। आग की तरह पूरे गाँव में यह सूचना फैल गई। 500 से ऊपर लोग विद्यालय पर पहुंच गए और विद्यालय आने वाले रास्ते को पूरी तरह सील कर दिया।
क्वारेंटाईन सेंटर पर जुटी सैकड़ो की भीड़
मौके पर शम्भुपट्टी पंचायत के मुखिया पति देवेंद्र कुमार और शम्भुपट्टी के पंचायत समिति पति विजय कुमार राम वार्ड सदस्य शत्रुघ्न पासवान मौजूद थे। इन्होंने कहा कि हमें ना तो प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा और ना ही अंचल पदाधिकारी और न ही किसी अन्य सरकारी पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार की सूचना दी गई और ना ही हमसे किसी का सुझाव लिया गया कि इस विद्यालय को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जा सकता है या नहीं।
मौके पर समस्तीपुर के जिला पार्षद रंजन कुमार भी मौजूद थे । उन्होंने भी इसकी घोर निंदा की और कहा कि यह सेंटर किसी भी तरीके से क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने के लायक नहीं है। क्योंकि ना तो यहां पर चारों ओर बाउंड्री है और ना ही कोई गेट ही है ऊपर से हरिजनों की घनी आबादी के बीच यह सेंटर है। ऐसी स्थिति में कोई भी कभी भी इस सेंटर से निकल के इधर उधर जा सकता है खुद भी संक्रमित हो सकता है और लोगों को भी संक्रमण फैला सकता है। समस्तीपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी के सांत्वना पर ग्रामीणों का आक्रोश कुछ हद तक शांत हुआ उन्होंने कहा कि इस सेंटर को कैंसिल कर दिया जाएगा और केवल होम क्वॉरेंटाइन सेंटर ही इसे बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस सेंटर को कैंसिल नही किया गया तो वे और भी उग्र रूप लेंगे।आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने भी इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रशासन से अपील की है कि इसे क्वॉरेंटाइन सेंटर नहीं बनाया जाय क्योंकि किसी भी रूप में यह इसके लायक नही है।मौके पर श्याम पासवान, संजय पासवान ,संयोग शर्मा ,अर्जुन पासवान आदि ग्रामीणों ने भी इसका विरोध किया । उपरोक्त जानकारी समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा ने वाट्सएप माध्यम से दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma



Comments