वारिसनगर प्रखंड के मोहिउद्दीनपुर में प्रतिबंधित डीजे के कारण दो नाबालिग बच्चों की मौत 10 लोग घायल
वारिसनगर प्रखंड के मोहिउद्दीनपुर में प्रतिबंधित डीजे के कारण दो नाबालिग बच्चों की मौत 10 लोग घायल
विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट

गढ्ढे में पलटा डीजे वाहन में दबकर मरें दो बच्ची
समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 26 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के मोहिउद्दीनपुर गांव में बुधवार को दूल्हे को बड़ी काली पूजा का पूजन के लिए आया । प्रतिबंधित डीजे के पलट जाने से 02 बच्चों की दबकर मौत हो गई । जबकि 10 लोग घायल हो गए । उसकी पहचान मंतूराम की पुत्री रूपम कुमारी 11 वर्ष रविंद्र राम की पुत्री शिवानी कुमारी 08 वर्ष के रूप में की गई है जबकि घायलों में मंजू देवी अधीन राम 34 वर्ष शांति देवी 55 वर्ष राधा देवी 22 वर्ष गुंजन देवी 18 वर्ष मंजू देवी शंकर राम 35 वर्ष पूनम देवी 34 वर्ष उषा देवी 37 वर्ष शामिल है सभी घायलों को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है ।
इस घटना के कारण कुछ देर पहले तक शादी के गीत के साथ नाच गाना में लगी महिलाओं के चित्रकार से माहौल गमगीन हो गया । घटना की सूचना पर वारिसनगर पुलिस ने दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है । बताया जाता है की मोहिउद्दीनपुर गांव के सुखदेव राम के नाती की शादी थी । गाना बजा कर खाना खाने चला गया था । डीजे वाहन का चालक से मिली जानकारी के अनुसार गांव के सुखदेव राम की नाती गोविंद राम की शादी थी। जिसको लेकर बह्न काली पूजने के लिए डीजे वाहन मंगाया गया था । वहीं लोगों ने बताया कि डीजे वाहन पर गाना बजा कर वाहन चालक खाना खा रहा था । इसी बीच किसी ने चुपके से पिकअप गाड़ी BR-06 GD/8334 को स्टार्ट कर चला दिया । गाड़ी के पास महिला और बच्चे खड़े होकर नाच गाना कर रहे थे गाड़ी कुछ दूर आगे बढ़ते हुए गड्ढे में पलट गई जिससे गाड़ी के पास खड़े लोग दब गए हल्ला होने पर झूठे लोगों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को खींच खींचकर बाहर निकाला लेकिन तब तक 02 बच्ची की मौत हो गई ।
वारिसनगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सनी राजीव रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया । घायलों में चार की स्थिति चिंताजनक बताई गई है । जिनका इलाज चल रहा है । घटना दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma
Comments