एक वर्ष बीतने के बावजूद भी समस्तीपुर जिला अधिकारी ने पालन नहीं किया समस्तीपुर न्यायालय का आदेश
एक वर्ष बीतने के बावजूद भी समस्तीपुर जिला अधिकारी ने पालन नहीं किया समस्तीपुर न्यायालय का आदेश
विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट

जिलाधिकारी समस्तीपुर शशांक शुभंकर
समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 जून,2020 ) ।एक वर्ष बीतने के बावजूद भी समस्तीपुर जिला अधिकारी ने पालन नहीं किया समस्तीपुर न्यायालय का आदेश। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की समस्तीपुर न्यायालय की प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में अभियोग पत्र संख्या 163/ 2019 दिनांक 22म ई, 2019 को रीता पासवान ने मुफस्सिल थाने में मोबाइल चोरी का सन्हा दर्ज कराने गई थी । जिसे पुलिस वालों ने बहुत बेइज्जती की और बेरहमी से पेश आए । जिसकी सूचना तत्कालीन एसपी समस्तीपुर को रीता पासवान ने दिया परंतु एसपी समस्तीपुर ने भी पुलिस वालों के पक्ष से ही जवाब देने लगे । तब थक हार कर रीता पासवान अभियोग पत्र समस्तीपुर न्यायालय में दायर किया अभियोग पत्र में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रीतिश कुमार , मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य एवं दो अज्ञात पुलिसकर्मी पर अभियोग पत्र दायर किया । दायर अभियोग में धारा 323, 341, 120,(B) ,166 एवं 3|x| एससी एसटी एक्ट लगाया । न्यायालय ने वादी की बयान दर्ज करते हुए न्यायालय ने डीएम समस्तीपुर से सारे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगा गया ।लेकिन 01 वर्ष बीतने के बावजूद भी समाचार लिखे जाने तक अभियोग पत्र के अभिलेख पर रिपोर्ट अप्राप्त है ।
ज्ञात हो कि न्यायालय के आदेश का पालन समस्तीपुर डीएम करते नजर नहीं आ रहे हैं । जिलाधिकारी समस्तीपुर पर रीता पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सभी पुलिस वाले नामजद है । इसलिए साल भर से रिपोर्ट नहीं आया है और डीएम साहब भी पुलिस वालों की मदद में लगे हुए हैं यही कारण है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद भी 01 साल बीत जाने के बाद आज तक रिपोर्ट कोर्ट को नहीं जमा किया गया है । एक साल से जांच
रिपोर्ट नहीं आने पर पीड़िता ने प्रेस से गुहार लगाई है। अब देखना है कि जिलाधिकारी कबतक जांच रिपोर्ट न्यायालय को भेजने का कष्ट दूर करते है ।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी अधिवक्ता की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma
Comments