उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से आ रही है सनसनीखेज बड़ी खबर ........ हापुड़ में हुई पुलिस चेकिंग के दर्मियान अपराधी से हुई मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से आ रही है सनसनीखेज बड़ी खबर

कोतवाली हापुड़ नगर जनपद

मुठभेड़ में गोली से घायल अपराधी
हापुड़ में हुई पुलिस चेकिंग के दर्मियान अपराधी से हुई मुठभेड़
रिपोर्ट- डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

गोली लगने से घायल एक बदमाश को लिया हिरासत में दो बदमाश मौके से हुऐ फरार
हापुड़, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 जून,2020 ) । उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसके बाद पुलिस ने एक बदमाश को गोली लगने के बाद जहां गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली तो वही दो बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
वीओ- आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में 2 दिन पूर्व मोटरसाइकिल लूट की घटना से आहत पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों को वाहन चेकिंग के आदेश व निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में दिल्ली रोड पर जब देर रात्रि मेरिनो इंडस्ट्री के बाहर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी एक गाड़ी से आए तीन बदमाशों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग कर जंगल की ओर भागने लगे
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर एसओजी टीम दिव्या के साथ कार्रवाई करते हुए जब बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की गोली एक बदमाश शाहनवाज पुत्र हाजी भूरा निवासी सिकंदर गेट कोतवाली नगर हापुड़ के पैर में लग गई और वह गिर पड़ा
जिसके बाद पुलिस ने उसे जहां गिरफ्तार कर लिया तो वही अंधेरे का लाभ उठाकर उसके दो साथी जंगलों में फरार होने में कामयाब हो गए जिनकी पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घायल बदमाश को जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया तो वहीं घायल बदमाश के पास से 2 दिन पूर्व गार्ड से लुटी हुई एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल एवं एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
उपरोक्त जानकारी राजेश कुमार (हापुड़ डीएसपी) ने हमारे संवाददाता को बताया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments