नगर निगम बेगूसराय के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों पर जिलाधिकारी का आदेश बेअसर
नगर निगम बेगूसराय के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों पर जिलाधिकारी का आदेश बेअसर
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
गुमटी की उत्तरी भाग पर ई रिक्शा का जमावड़ा औऱ बस को रोड पर खड़े रखने औऱ कर्ण भेद स्वर आम लोगों को परेशान किये रहता है जहाँ ई रिक्शा बाले मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैँ वहीं रोड पर खड़ा बस का परिचालन लगता है बस स्टैंड है.
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क, 11 फ़रवरी, 2026)। जिला पदाधिकारी के आदेश ठुकरा रहा है नगर निगम बेगूसराय।
बिलकुल सत्य बात है नगर निगम की उदासीनता चिंतनीय है बेगूसराय जिला पदाधिकारी के बार - बार बैठक कर निर्णय लेने की औऱ हिदायत देने के बाद भी नगर निगम औऱ पुलिस की उदासीनता बरदास्त के बाहर हो रहा है घटना देखना है तो रोड पर पैदल उतरना होगा
आइये हम बाघा रेल गुमटी के उत्तरी क्षोर औऱ दक्षिण क्षोर की ऒर लिये चलते हैँ प्रायः रेल के आबागमन के कारण गुमटी बन्द नज़र आयेगा इस बिंदु पर हमें कुछ नहीं कहना है , परन्तु तकलीफ की बात है गुमटी की उत्तरी भाग पर ई रिक्शा का जमावड़ा औऱ बस को रोड पर खड़े रखने औऱ कर्ण भेद स्वर आम लोगों को परेशान किये रहता है जहाँ ई रिक्शा बाले मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैँ वहीं रोड पर खड़ा बस का परिचालन लगता है बस स्टैंड है औऱ साथ ही साथ टेम्पो स्टैंड नाजायज़ ढंग से खड़ा करना राह चलने बाले को जो दिक्कत होता है क्या प्रशासन को पता नहीं है ? अच्छी तरह पता है नहीं तो बरगद वृक्ष के नीचे ई रिक्शा से प्रति ट्रिप वसूलने का अधिकार नगर निगम ने किस अधिकार से दे रखा है क्या ई रिक्शा का टैक्स की वसूली प्रति ट्रिप होना है या सालाना ? है इसका जवाब नगर निगम के पास? इस प्रकार की उदासीनता बर्दास्त के बाहर हो रही है
दुसरी तरफ रोड की चौड़ाई आनन फानन में की गयी है जो सही मापी नहीं ही है रोड पर ही बिजली के गड़े खम्भे किस बदौलत है ? इसका जवाब औऱ दुर्घटना का हर्जाना कौन देगा बिजली विभाग या नगर निगम ? आप बाजार से बाघी - पचम्बा - लडवड़ा या बीरपुर जाना चाहेंगे तो ई रिक्शा आपको रेल गुमटी पर ही छोड़ेगा क्यों ।।? क्योंकि वरगद वृक्ष के नीचे प्रति ट्रिप मुस्तणड खड़े रहते हैँ ये पुलिस की देख रेख औऱ निगम के देखरेख में धंधा चल रहा है गाँधी चौक बाघी में ये लाठी लिये मुस्तण्ड वसूली हेतु खड़े मिलेंगे मज़ाल है कोई कुछ बोल ले औऱ यहाँ पर भी ई रिक्शा स्टैंड नाजायज ढंग से बना रखा है क्या पुलिस वहाँ खड़े खड़े क्या करती है ? कहने को तो सी सी टी वी है परन्तु निमुछिए जिस स्पीड से मोटर साइकिल औऱ ई रिक्शा का स्पीड देखने लायक है यहाँ पर भी रोड के बीच खड़ा बिजली का खम्भा मुँह चिढ़ाता मिल जायेगा जहाँ खोमचे बाले फल बाले रोड का अतिक्रमण किये रहते हैँ।
अब मैं बाघा रेल गुमटी के दक्षिण की ऒर लिये चलते हैँ जहाँ रेल गुमटी से लेकर पॉवर हाउस चौक तक ई रिक्शा का जमघट लगा रहता है क्या प्रशासन की नजर में ये बात नहीं है.. ? है बिलकुल है पर पॉकेट गरम का जो तरीका है वो देखने लायक है। ऐसा क्यों है इस पर प्रशासन मौन क्यों है.. ? समझ से पड़े है। वही में रोड के दक्षिण क्षोर पर टेम्पो स्टैंड औऱ खोमचे औऱ पान दुकान किसके सह पर चल रहा है ? मेन रोड का हाल ये है की पी डब्लू डी तक गाड़ी की रफ्तार तो धीमी रहती है परन्तु चौक जानकर स्पीड देखने के काबिल होता है कितने लोग यहाँ पर काल के गाल मेँ समा गये हैँ।
वही एन एच के दक्षिण ऒर डॉ राम जतन के क्लिनिक तक स्पीड सामान्य रहता है औऱ चौक देखते हुए स्पीड गाड़ी का देखने लायक होता है दुगुना रोड पर फल मंडी या फल मंडी पर रोड ये हाल है पॉवर हाउस चौक का उत्तरी ऒर मछली मार्किट औऱ मांस मार्केट का लाइसेंस किसने दे रखा है पता ही नहीं चलता दुर्गध से लोगों का नाक फटा का फटा रह जाता है क्या एन एच के दोनों ऒर ब्रेकर लगाना कोई पाप है ? या जिंदगी से खिड़वाड़ पुण्य ये पता नहीं चलता। प्रशासन की गाड़ी आते जाते रहती है फिर अनदेखी क्यों है.?
प्रशासन क्यों मौन है क्या बाघी गाँधी चौक से पॉवर हाउस चौक या बाजार जाने बाले रिक्शा को कन्वर्ट कर शुभाष चौक से गुजारने मेँ क्या दिक्क़त है यदि दिक्क़त है तो ई रिक्शा का लाइसेंस रद्द किया जाये ताकी बाघा रेल गुमटी पर जमघट नहीं लगे औऱ गुमटी के दक्षिण ऒर से लेकर पॉवर हाउस चौक तक रास्ता खाली मिले।
खोमचे बाले औऱ रिक्शा स्टैंड तथा टेम्पो स्टैंड को रोका जाये रोड बिलकुल क्लियर हो पान दुकान या अन्यत्र खोमचा वहाँ नही रहे।
मछली मार्केट औऱ मिट मार्केट को एन एच से दुर रखा जाये क्या प्रशासन कामयाब हो पायेगा..? लगता है वर्तमान डी एम बेगूसराय इस मामले में मुस्तैद हैँ दृढ़ संकलपित हैँ वे ऐसा करने मेँ सक्षम हैँ मेरी माँग है इस विन्दु पर गहरायी पूर्वक विचार हो यदि बेगूसराय को साफ सुथरा स्वच्छ बनाना हो तब , आगे आगे देखिये होता है क्या यहाँ.?

Comments