सहकरिता विभाग के मनमानी पर पहसारा के पैक्स अध्यक्ष ने उठाये सवाल, वरीय पदाधिकारी से लगाई गुहार
सहकरिता विभाग के मनमानी पर पहसारा के पैक्स अध्यक्ष ने उठाये सवाल, वरीय पदाधिकारी से लगाई गुहार
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
मिलरों को फोर्टिफाइड चावल में मिलाकर बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग को देना होता है। एफ आर ए अनुपलब्ध होने से मिलर चावल की कुटाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पैक्स का धान उठाव नहीं हो पा रहा है : रणवीर कुमार सिंह
नावकोठी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 6 फ़रवरी,2026)l नावकोठी प्रखंड के सभी पैक्स बर्बाद होने के कगार पे हैं। उक्त बातें पहसारा के पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा की पूर्व में अधिकारी लक्ष्य नहीं होने के कारण धान अधिप्राप्ति कार्य बंद होने का बहाना बना रहे थे।
सरकार द्वारा लक्ष्य भेजे जाने के बाद भी जिला सहकारिता विभाग पांच दिन के बाद भी लक्ष्य निर्धारित नहीं कर रहा है।
ज्ञातव्य हो कि सभी पैक्स को साढ़े दस प्रतिशत ब्याज दर पर सहकारी बैंक से ऋण देती है। मिलरों को फोर्टिफाइड चावल में मिलाकर बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग को देना होता है। एफ आर ए अनुपलब्ध होने से मिलर चावल की कुटाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पैक्स का धान उठाव नहीं हो पा रहा है।चावल का चक्रीय अनुपात में आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। पैक्स को प्रमादी होने की संभावना प्रबल हो गया है।
बिहार सरकार किसानों के साथ साथ पैक्स अध्यक्ष को गुमराह कर रही है। समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के नाम पर सरकार 48 घंटे में किसानों को भुगतान करवाती है.पैक्स का चावल गिराने के 25 दिनों के बाद भी समितियों को पैसे भुगतान नहीं किया है। ऐसे में किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पैक्स अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की गुहार लगाई है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments