संत निरंकारी महात्मा दिलीप सिंह जी के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह हुआ उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न

संत निरंकारी महात्मा दिलीप सिंह जी के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह हुआ उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न 

जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
संतो- महापुरुषों, गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसार कर मानवीयता को एकत्व के साथ जोड़ना ही विश्व बंधुत्व की सेवा- दिलीप जी

समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 1 फरवरी 2026 )। संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय उप मुख्य संचालक, प्रशासन, परम आदरणीय महात्मा दिलीप सिंह जी के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में प्रभु प्रेमी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सम्माननीय महात्मा दिलीप जी ने समय के सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सहित संतो महापुरुषों के शिक्षाओं को जीवन में आत्मसार कर मानवीयता को एकत्व के साथ जोड़ने की भावना को विश्व बंधुत्व की सेवा कहा ।
आपने कहा की स्वास-स्वास हमें अपनी वास्तविकता को परमात्मा के साथ जोड़े रखना है ताकि हमारा हर कार्य मानवता के लिए समर्पण वाला हो।मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में ही खत्म कर देता है वह स्वार्थी व मतलब परस्ती की ओर अग्रसर रहता है। केवल ब्रह्मज्ञानी महात्मा ही प्रीत,नम्रता, मिलवर्तन सहोपकारिता, परोपकार व एकत्व से युक्त संसार की कामना करते हैं उनके विचार व कार्य सदा ही मानवता को एकत्व यानि परमार्थ से जोड़ने वाले होते हैं जो विश्व बंधुत्व की सेवा का आधार है। यदि यह भाव हर मानव में एक दूसरे के प्रति बन जाए तो कोई भी पहले मैं की भावना से जीवन नहीं जिएगा।सभी में पहले आप वाले गुण आएंगे यानि सम दृष्टि वाले भाव जागृत होगी जो वर्तमान परिवेश में मानवता की आवश्यकता है।
उक्त सत्संग कार्यक्रम में संत निरंकारी सत्संग भवन जुट मिल रोड,समस्तीपुर में मुखी महात्मा राजेश कुमार जी के देख रेख में संपन्न हुआ।
सत्संग कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जोन के समस्त सेवादल अधिकारी सहित शिवजी सुमन जी,राजकिशोर जी,विनोद कुमार महाराज, संचालक महात्मा राम प्रकाश जी, शिक्षक महात्मा नंदेश्वर जी, राजू जी, चन्देश्वर जी , मिथिलेश जी सहित समस्त सेवा दल के जवान एवं सैकड़ों की संख्या में साधसंगत उपस्थित थे। अवसर पर विशाल लंगर का भी आयोजन हुआ। उपरोक्त जानकारी
प्रेस संवाददाता विनोद कुमार महाराज 
संत निरंकारी मंडल शाखा समस्तीपुर
द्वारा प्रेस को दिया गया।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित।

Comments