नए बने चार-लेबर कोड के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत आम हड़ताल को दिया सक्रिय नैतिक समर्थन
नए बने चार-लेबर कोड के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत आम हड़ताल को दिया सक्रिय नैतिक समर्थन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
300 कर्मचारियों वाले कंपनी पऱ सरकार के नियम बाध्यकारी नहीं होंगे।पहले यही संख्या 100 की होती थी। सभी सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण / निगमीकरण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा : रत्नेश वर्मा
जनकपुर रोड, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क, 12 फरवरी 2026 )। नए बने चार-लेबर कोड के खिलाफ सक्रिय नैतिक समर्थन हेतु जनकपुर रोड स्टेशन पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इमप्लाईज यूनियन ECREU (आइ. आर. इ. एफ. /ऐक्टू ) के तत्वावधान में यूनियन के मंडल संगठन सचिव कामरेड प्रेम कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में एक्टू तथा अन्य सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहुत आम हड़ताल के नैतिक समर्थन में गेट-मिटिंग की गई। जिसमें सभी विभागों के दर्जनों रेल-मजदूरों तथा ठेका मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गेट मिटिंग को संबोधित करते हुए इ•सी•आर•ई•यू• के मंडल संगठन सचिव का• प्रेम ठाकुर ने बताया कि यह लेबर-कोड मोदी सरकार के मजदूर विरोधी* नीतियों का ज्वलंत उदाहरण है।यह काॅरपोरेट-परस्त नई दुखदायी दस्तावेज है।
इसके लागू हो जाने पर हमारे लम्बे संघर्ष से हासिल किए गए अधिकारों पऱ चोट किया जाने लगेगा। बाहर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से सम्बोधित करते हुए ECREU के जोनल जॉइंट सेकरेट्री श्री रत्नेश वर्मा ने कहा की इस लेबर कोड के द्वारा न्यूनतम मजदूरी की बढ़ोत्तरी मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, न्याय पाने के अधिकार सभी चीजें सीमित की जा रही हैं। 300 कर्मचारियों वाले कंपनी पऱ सरकार के नियम बाध्यकारी नहीं होंगे।पहले यही संख्या 100 की होती थी। सभी सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण / निगमीकरण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। कार्य के निश्चित आठ-घंटे मे भी बढ़ोत्तरी की संभावना हैं। महिलाओं की सहमति से नाईट ड्यूटी दिया जाएगा।मजदूर नई दासता के गहरे दल-दल में धंसते जाएंगे। रेल-मजदूरों के दशकों पुरानी मांग -पुरानी पेंशन का आंदोलन समाप्त हो जाने की संभावना प्रबल हो जाएगी। यह संविधान सम्मत सुरक्षित रोजगार के अंत तथा फिक्स्ड-टर्म रोजगार अग्निवीर के तर्ज पर रेल में भी शॉर्ट टर्म भर्ती जैसी स्कीम लाने के कुत्सित प्रयास है। अत:सभी मजदूर एक होकर इस क्रूर एवं काले चार लेबर-कोड के खिलाफ एकताबद्ध होकर लड़ाई लड़े ।नैतिक समर्थन मे जनकपुर रोड के मनोज कुमार , चंद्रशेखर कुमार, राजू मंडल, अर्जुन पासवान आदि सहित कई रेल-मजदूर उपस्थित थे ।

Comments