1 जून को गंगा दशहरा और 2 जून 2020 को निर्जला एकादशी- पंकज झा शास्त्री
1 जून को गंगा दशहरा और 2 जून 2020 को निर्जला एकादशी- पंकज झा शास्त्री समस्तीपुर कार्यालय दरभंगा/मधुबनी, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 31 मई,20 )। गंगा दशहरा के दिन गंगाजल से स्नान करना श्रेयस्कर होता है। लेकिन इस बार घर पर रहकर ही आपको यह पर्व मनाना होगा। इसके लिए नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें। फिर ॐ श्री गंगे नमः मंत्र का उच्चारण करते हुए मां गंगे का ध्यान कर अर्घ्य दें। मां गंगा की पूजा करने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा जरूर दें। इन दस प्रकार के पापों का हरण करती है मां गंगा: शास्त्रों के अनुसार गंगा दशहरा के इस पावन दिन गंगा जी में स्नान-ध्यान एवं पूजन-उपवास करने से व्यक्ति दस प्रकार के पापों से छूट जाता है। इनमें तीन प्रकार के दैहिक, चार वाणी के द्वारा किए हुए पाप एवं तीन मानसिक पाप शामिल है। गंगा में स्नान करते समय ”ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः” मंत्र का स्मरण करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान स्वरूप दस वस्तुओं का दान देना कल्याणकारी माना गया है। ऐ