रालोसपा पार्टी इस संकट की घड़ी में गरीब, बेसहारा, लाचार, वृध, महिला, मजदूर वर्ग के सभी लोगों के साथ खड़ी हैं: रंजीत कुमार

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा के द्वारा "सम्वेदन हीन हैं सरकार, रालोसपा आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मजदूर दिवस के लिए, अपने आस पास के 05 लोगों के बीच जा कर किया भिक्षाटन 
                     भिक्षाटन मांग करते हुऐ रालोसपा जिलाध्यक्ष

रालोसपा पार्टी इस संकट की घड़ी में गरीब, बेसहारा, लाचार, वृध, महिला, मजदूर वर्ग के सभी लोगों के साथ खड़ी हैं: रंजीत कुमार 


राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट 


समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 28 अप्रैल,20 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा के द्वारा पाटीॅ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी का आह्वान " सम्वेदन हीन हैं सरकार, रालोसपा आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मजदूर दिवस  01 मई 2020 के लिए,अपने आस पास के 05 लोगों के बीच जा कर भिक्षाटन किया । इस मौके पर राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीनगर विधानसभा सदस्य सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने जिला वासियों से कहा कि जिस प्रकार कोविड - 19 कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 


                     मजदूरों के लिए भिक्षाटन मांगते जिलाध्यक्ष 

इस स्थिति में सभी लोग एक दूसरे से दूर रहे, सोशल डिस्टेश, सरकार द्वारा लॉक डॉउन का पालन 100 % करे । तभी हम सब लोग इस बीमारी से बच सकते है। दुसरा कोई उपचार अभी तक नहीं है। पार्टी इस संकट की घड़ी में गरीब, बेसहारा, लाचार, वृध, महिला, मजदूर वर्ग के सभी लोगों के साथ खड़ी हैं। साथ में नगर अध्यक्ष रालोसपा समस्तीपुर राम कुमार, इनद्रजीत कुमार इत्यादि। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सम्प्रेषित । 

Published by Rajesh kumar verma

Comments